दो हत्याकांडों व ज्वेलर्स दुकान में लूट मामले में छह बदमाश गिरफ्तार

पुलिस ने अलग-अलग दो हत्याकांड और एक ज्वेलर्स दुकान में लूटकांड में शामिल 6 बदमाशों को तीन हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

बेगूसराय. पुलिस ने अलग-अलग दो हत्याकांड और एक ज्वेलर्स दुकान में लूटकांड में शामिल 6 बदमाशों को तीन हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. सिंघौल थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश हथियार के साथ जुटे हैं इसी सूचना पर सिंघौल थाना पुलिस ने दो बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. जिसके निशानदेही पर अलग-अलग जगह पर छापेमारी कर चार अन्य बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया. एसपी मनीष ने प्रेस वार्ता कर बताया कि 19 मार्च 2025 को मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी गांव निवासी दीपक कुमार की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अवैध संबंध और अश्लील वीडियो बनाकर प्रताड़ित करने की वजह से घटना को अंजाम दिया गया था. वही सिंघौल थाना क्षेत्र के आकाशपुर गांव में 9 मार्च को दूध व्यवसायी रामनिवास सिंह उर्फ कारे की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी. इस मामले में भी गिरफ्तार बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद

इसके साथ ही नगर थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में स्वर्ण आभूषण दुकान में सुबह-सुबह हथियार के बल पर लूटपाट की कोशिश की गई थी. इस मामले में भी बदमाशों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. गिरफ्तार बदमाशों में ,मयंक कुमार, किशन कुमार, राहुल कुमार सुमन कुमार, रोहित कुमार और अमित कुमार शामिल है. इनके पास से तीन पिस्तौल कारतूस और बाइक बरामद किया गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी बदमाश 18 से 25 साल के बीच का है और सभी पर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और इन बदमाशों की गिरफ्तारी से दो मर्डर केस और एक लूटपाट की घटना का खुलासा हुआ है इन बदमाशों की गिरफ्तारी से बेगूसराय में अपराध में भी कमी आएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >