बेगूसराय सदर अस्पताल में चौकाने वाला मामला, कैदियों को छोड़ पान खाने गया चौकीदार

Begusarai News : बेगूसराय सदर अस्पताल में चौकाने वाला मामला, कैदियों को छोड़ पान खाने गया चौकीदार

Begusarai News : बेगूसराय जिले के सदर अस्पताल में कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. लाखो थाना से दो कैदियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार संजय पासवान कैदियों को छोड़कर पान खाने चले गए. इस दौरान हथकड़ी लगाए कैदी करीब आधे घंटे तक अस्पताल परिसर में बैठे रहे.

फोटो कॉपी कराने गया दूसरा चौकीदार

मौके पर मौजूद लोगों ने जब चौकीदार की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया तो संजय पासवान ने कहा कि वह लाखो थाना के चौकीदार हैं और उन्हें किसी से डर नहीं लगता. उन्होंने बताया कि वह बगल की दुकान पर पान खाने गए थे. वहीं दूसरे चौकीदार रामानंद साह संजय पासवान को कैदी के पास छोड़कर पूर्जा की फोटो कॉपी करने के लिए बाहर गए हुए थे.

मीडिया कर्मियों को देख दौड़े-दौड़े आए चौकीदार

वहीं एक कैदी ने बताया कि चौकीदार उन्हें छोड़कर काफी देर तक गायब थे. इसी बीच मीडिया कर्मियों का कैमरा चलते देख चौकीदार को मामले की भनक लगी, जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों कैदियों को अपने कब्जे में लिया. घटना के बाद सदर अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच पुलिस की कार्यशैली और कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं. अब सवाल उठ रहा है कि अगर इस दौरान कोई कैदी फरार हो जाता तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता.

Also Read : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मासूम को उड़ाया, मौके पर ही मौत, मुआवजे को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vivek Pandey

Published by: Vivek Ranjan

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >