भीषण गर्मी में सरकारी कार्यालयों में पानी की किल्लत, कर्मियों के सूख रहे हलक

समाहरणालय परिसर में पीने के पानी के लिये दोपहर के वक्त कर्मियों व आमलोगों को परेशान देखा गया.

बेगूसराय. समाहरणालय परिसर में पीने के पानी के लिये दोपहर के वक्त कर्मियों व आमलोगों को परेशान देखा गया. कर्मी समाहरणालय नाजिर से परिसर में खराब चापाकल को ठीक कराने की मांग कर रहे थे. सूर्य की तपिश इतनी की किसी की भी हलख सूखने लग जाय. शनिवार की सुबह नौ बजे से ही सूर्य की तपिश लोगों को छाव ढूंढने को मजबूर कर दिया. शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोपहर के वक्त बाजार की सड़कें एवं एनएच की सड़कें सुनसान दिख रही थी. अतिआवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे थे.

सरकारी कार्यालयों में डिब्बा पानी का हो रहा उपयोग

गर्मी होते ही पीने के पानी की खपत बढ़ गयी है. विकास भवन, जिला परिषद कार्यालय, सदर अनुमंडल कार्यालय आदि सरकारी कार्यालयों में पीने के लिये डब्बा का पानी देने आता है. वहीं आमलोगों को यदि प्यास लग जाय तो वह इधर उधर भटकने को मजबूर हो जाते हैं. बढ़ते गर्मी को देखते हुए पीने के पानी के लिये पदाधिकारी को अतिरिक्त व्यवस्था करनी चाहिए. बढ़ती गर्मी की वजह से जो कुछ बचा खुचा चापाकल है उसका पानी भी बहुत नीचे चला गया है.

चिह्नित चौक-चौराहों पर पानी की व्यवस्था की मांग

बढ़ते गर्मी को देखते हुए चिन्हित चौक-चौराहों पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम को पीने के पानी की व्यवस्था करनी चाहिए. दोपहर के वक्त गर्मी इतनी होती है कि लोगों को आधे-आधे घंटे में ही प्रयास का एहसास होने लगता है. अब ऐसे में यदि पीने के पानी की व्यवस्था न हो तो लोग क्या करें. शहर के ट्रैफिक चौक, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, कचहरी चौक, कैंटीन चौक, नगर पालिका चौक, कालीस्थान चौक, सदर अस्पताल आदि चिन्हित चौक-चौराहों पर गर्मी को देखते हुए पीने के पानी की व्यवस्था की मांग लोगों ने की है.

लू से बचने की जरूरत

शनिवार की दोपहर कई जगहों पर लू का असर देखने को मिला. दोपहर में गर्म हवा के थपेरे लोगों को खूब परेशान किया. बढ़ते तापमान लोगों को दोपहर के वक्त घर से बाहर निकलने से रोकने का काम कर रही है. बढ़ती गर्मी को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ ने बताया कि ऐसी गर्मी में नवजात बच्चों के सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है. पानी का अधिक सेवन, तरल पदार्थ का अधिक सेवन करना आवश्यक है. वहीं बढ़ती गर्मी में फास्ट फूड स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से हानिकारक हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >