एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक,अलग-अलग समितियों का गठन,फुटबॉल,फैंसी क्रिकेट व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण

बखरी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई. कार्यक्रम में फुटबॉल, क्रिकेट और सांस्कृतिक आयोजन होंगे.

Begusarai News: बेगूसराय जिले अंतर्गत बखरी अनुमंडल कार्यालय सभागार में आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) समारोह के भव्य एवं सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) सन्नी कुमार सौरव ने की. बैठक में अनुमंडल प्रशासन के अधिकारियों, आयोजन समिति के सदस्यों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. समारोह के व्यवस्थित और सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग समितियों का गठन कर सदस्यों को विशिष्ट जिम्मेदारियां सौंपी गईं.

सुव्यवस्थित व भव्य होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह: एसडीएम

बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम सन्नी कुमार सौरव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व अनुमंडल क्षेत्र में अत्यंत गरिमामयी, सुंदर, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से मनाया जाएगा. उन्होंने आयोजन समितियों में शामिल पदाधिकारियों और सदस्यों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा तय समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने का कड़ा निर्देश दिया.

फुटबॉल मैच, फैंसी क्रिकेट और सांस्कृतिक संध्या का होगा आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई:

  • फुटबॉल मैच: दोपहर 2:00 बजे से दरभंगा बनाम बखरी के बीच रोमांचक फुटबॉल मैच खेला जाएगा. इसके सफल संचालन का जिम्मा वार्ड पार्षद उमेश पाठक, बबन पासवान, पूर्व पार्षद प्रवीण कुमार जयजय, पूर्व मुखिया तुफैल अहमद खान एवं गोपाल शर्मा को दिया गया है.
  • फैंसी क्रिकेट व सांस्कृतिक कार्यक्रम: फैंसी क्रिकेट मैच और संध्याकालीन सांस्कृतिक संध्या के आयोजन की जिम्मेदारी नगर परिषद प्रबंधक रागनी कुमारी, समाजसेवी राजू कुशवाहा, प्रेम किशन मन्नू, प्रिंस सिंह, अनुभव आनंद तथा मनीष को सौंपी गई है.

जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन

बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार राय, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सहनी, राजद नेता राजाराम रजक, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, पैक्स अध्यक्ष सलौना इंद्रदेव दास एवं उच्च विद्यालय शकरपुरा के प्रधानाध्यापक विकासचंद्र भारती सहित अन्य गणमान्य लोगों ने समारोह को ऐतिहासिक बनाने में हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया. इस अवसर पर आरएसएस के मनोरंजन वर्मा, अशोक पोद्दार समेत कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे.

Also Read: बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आईसीडीएस की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, आंगनबाड़ी केंद्रों पर चापाकल, शौचालय और बिजली सुविधा जल्द करें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >