Begusarai News : बारात जा रही स्काॅर्पियो बिजली के पोल से टकरायी, युवक की मौत

Begusarai News : थाना क्षेत्र के बखतपुर गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि युवक राहुल अपने दोस्तों के बारात में शामिल होने मुंगेर जा रहा था.

वीरपुर. थाना क्षेत्र के बखतपुर गांव के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि युवक राहुल अपने दोस्तों के बारात में शामिल होने मुंगेर जा रहा था. इसी दौरान लाखों के समीप एनएच पर स्कार्पियो गाड़ी बिजली के पोल में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इसी हादसे में बखतपुर वार्ड संख्या एक निवासी राम सकल महतो के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गयी.

हादसे में छह लोग जख्मी

वहीं मैदा बभनगामा निवासी मो बाबर के 35 वर्षीय पुत्र मोहम्मद वसीम गंभीर रूप से जख्मी हो गये. हालांकि इस सड़क हादसे एक दवा दुकानदार सहित छह लोग घायल बताये जा रहे हैं, जिनका अलग-अलग नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है. शुक्रवार को मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद बखतपुर गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनो के चीत्कार से इलाका गमगीन बना हुआ था. मृतक की मां बहन समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. वह चार बहन व दो भाइयों में सबसे छोटा था. बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर सांत्वना दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >