बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Begusarai News : बलिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय में सखी वार्ता कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Begusarai News : महिला एवं बाल विकास निगम, बेगूसराय की ओर से संचालित बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सोमवार को बलिया प्रखंड स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलिया में सखी वार्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित लोगों को महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े कानूनों और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई.

महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के जिला मिशन समन्वयक राज कुमार सिन्हा, केंद्र प्रशासक सह वन स्टॉप सेंटर वीणा कुमारी, ओएससी मनी भूषण मिश्रा एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ संजीत कुमार ने महिला एवं बाल विकास निगम की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को महिला एवं बाल सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के प्रति जागरूक किया.

बाल विवाह और साइबर अपराध से बचाव पर जोर

जागरूकता कार्यक्रम में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, साइबर क्राइम, पॉक्सो एक्ट 2012 और नशा मुक्ति सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई. वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक रहने और साइबर अपराध से बचाव के उपायों की जानकारी दी.

हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 181 एवं साइबर क्राइम टोल-फ्री नंबर 1930 की जानकारी दी गई. छात्र-छात्राओं को किसी भी तरह की परेशानी या अपराध की स्थिति में संबंधित हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया.

53 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

जागरूकता कार्यक्रम में कुल 53 प्रतिभागियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु, शिक्षकगण सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से महिला एवं बाल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के प्रति सजग रहने और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Krishna

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >