बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना की संध्या गश्ती दल पुलिस ने रविवार कि शाम एन एच 333 बी सड़क पर हीरा टोल जीरो माइल चौक के समीप विदेशी शराब लदी एक डाक पार्सल पिकअप गाड़ी को जब्त किया. जिसमे भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ है.मौके से गाड़ी के उप चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया.
गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार कि शाम गुप्त सूचना मिली थी कि रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 10 बीपी 3305 नंबर कि एक पिकअप डाक पार्सल गाड़ी झारखण्ड राज्य के दुमका जिला से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर मुंगेर पुल के रास्ते हीरा टोल कि ओर जा रही है. सूचना के आधार पर शंध्या गश्ती दल को एन एच 333बी पर हीरा टोल जीरोमाइल के समीप वाहन चेकिंग में लगाया गया.
पिकअप से 1186 लीटर विदेशी शराब बरामद
चेकिंग के दौरान मुंगेर कि ओर से आ रही उक्त वाहन को रोककर जांच किया गया. जिसमे गाड़ी के अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब का कार्टन पाया गया. जिस पर उक्त गाड़ी को शराब सहित जब्त कर गाड़ी का उप चालक मधेपुरा जिला के नगर थाना क्षेत्र निवासी कारण कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. उक्त डाक पार्सल पिकअप पर विभिन्न ब्रांड के कुल मात्रा 1186.92 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया.
दुमका से मधेपुरा ले जाई जा रही थी शराब
इस संबंध में पकड़ाए उपचालक से पूछताछ में पता चला कि ये शराब दुमका जिला से लेकर मधेपुरा जिला कि ओर ले जा रहा था. शराब बरामदगी के बाद थाना में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उप चालक को जेल भेज दिया गया और आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज
शराब बरामदगी के बाद थाना में उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उप चालक को जेल भेज दिया गया और आगे कि कार्रवाई शुरू कर दी गई है. पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है.
