दिल्ली रैली में साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल, भाकपा ने बैठक कर बनाई रणनीति

साहेबपुर कमाल में भाकपा की बैठक में 1 सितंबर 2026 को दिल्ली में होने वाली रैली की रणनीति बनी. इस बैठक में महंगाई, मनरेगा मजदूरी बढ़ाने और पेंशन संबंधी मांगों पर चर्चा हुई.

Begusarai News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद, साहेबपुर कमाल की बैठक सनहा पश्चिम पंचायत में जमींदार महतो के दरवाजे पर हुई. बैठक की अध्यक्षता गोपाल पोद्दार ने की. इसमें आगामी 1 सितंबर 2026 को दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने तथा साहेबपुर कमाल से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया.

महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना

बैठक को संबोधित करते हुए अंचल सचिव सह पूर्व प्रमुख मनोज कुमार ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि आम जनता लगातार बढ़ती कीमतों से परेशान है. इथेनॉल मिश्रण को लेकर भी उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाये.

उन्होंने कहा कि पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण के कारण वाहन मालिकों को माइलेज कम होने और वाहनों के रखरखाव पर अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता जतायी.

दिल्ली रैली के लिए कार्यकर्ताओं को किया जा रहा संगठित

बैठक को संबोधित करते हुए प्रताप नारायण सिंह ने कहा कि पार्टी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं को संगठित किया जा रहा है. राष्ट्रीय परिषद सदस्य ललिता कुमारी ने कहा कि इन्हीं मांगों को लेकर भाकपा ने 1 सितंबर को दिल्ली में आंदोलन का आह्वान किया है. उन्होंने कहा कि साहेबपुर कमाल से सैकड़ों कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगे.

मनरेगा मजदूरी 700 रुपये करने की मांग

भाकपा ने मनरेगा मजदूरों की मजदूरी बढ़ाकर 700 रुपये प्रतिदिन करने और वृद्ध, विकलांग एवं विधवा पेंशनधारियों को 5,000 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने की मांग की है. पार्टी ने जनगणना को जातिगत और आर्थिक आधार पर कराने की भी मांग उठायी. इसके अलावा छात्र आंदोलनों से जुड़े मामलों में दर्ज प्राथमिकी वापस लेने, किसानों को फसल बीमा का लाभ सुनिश्चित करने तथा मजदूरों और किसानों के लिए बीमा की व्यवस्था करने की मांग भी पार्टी की ओर से रखी गयी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में रामकुमार सिंह, सूरज महतो, अनवर आलम, महफूज आलम, मो रियाजुल हक, प्रभाकर सिंह, रतन कुमार पासवान, सौरभ कुमार सिंह, सरफराज आलम, मोहम्मद नौशाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >