सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता का दिया गया संदेश, हाथ धोने की सही विधि बताई गई

Begusarai News : बखरी प्रखंड के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और हाथ धोने के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया.

Begusarai News : बखरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय चकचनरपत में शनिवार को सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, साफ-सफाई और हाथ धोने की सही विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के फोकल शिक्षक मो. फैयाज अहमद खान ने किया.

संक्रामक बीमारियों से बचाव के बताए गए उपाय

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बताया गया कि नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, शरीर एवं आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा व्यक्तिगत साफ-सफाई अपनाने से कई संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है. बच्चों को दैनिक जीवन में स्वच्छता संबंधी आदतों को अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया.

स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली शर्त : मो. फैयाज अहमद खान

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फोकल शिक्षक मो. फैयाज अहमद खान ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन की पहली शर्त है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं स्वच्छ रहें और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें. उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी स्वच्छता संबंधी आदतें कई गंभीर बीमारियों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं.

विद्यार्थियों ने स्वच्छता अपनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता से जुड़ी जानकारियों को ध्यानपूर्वक सुना और उन्हें अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Also Read : 7 घंटे बोरवेल में फंसा रहा पीयूष, एक आंसू भी नहीं बहाया, हाथ से नहीं छोड़ा मोबाइल, हिम्मत ने जीत लिया सबका दिल



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >