सड़क समतलीकरण, पौधारोपण व नालाें के ढक्कन लगाये जाये

नगर निगम सलाहकार समिति,बेगूसराय के सभी सम्मानित सदस्यों की सर्किट हाउस बेगूसराय परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी.

बेगूसराय. नगर निगम सलाहकार समिति,बेगूसराय के सभी सम्मानित सदस्यों की सर्किट हाउस बेगूसराय परिसर में एक बैठक आयोजित की गयी बैठक में दो दर्जन से अधिक सलाहकार समिति सदस्य शामिल हुए.बैठक में महापौर पिंकी देवी,पूर्व मेयर संजय कुमार, डाॅ रंजन कुमार चौधरी, डाॅ निशांत रंजन, अभिषेक कुमार, शिवप्रकाश भारद्वाज,जदयू नेता पंकज सिंह,अशोक गौतम,अशोक कुमार सिन्हा, आर्यभट्ट निदेशक अशोक कुमार सिंह,अधिवक्ता नीरज सिंह,शिक्षक रंधीर कुमार,मंगोतिया, कृष्ण कुमार सिंह आदि दर्जनों बुद्धिजीवियों ने अपने अपने क्षेत्र की समस्या, सुझाव के साथ बैठक में नगर निगम क्षेत्र को विकसित व सुंदर बनाने में अपनी महत्वपूर्ण विचारों को रखा.

नगर निगम सलाहकार समिति की बैठक में बुद्धिजीवियों ने दिये सुझाव

बैठक में सड़क समतलीकरण, पौधारोपण, नाला का ढक्कन के संबंध में तकनीकी सुधार आदि विषयों पर लोगों ने अपनी बातें रखा.डाॅ निशांत रंजन ने साफ सफाई की बेहतर व्यवस्था की तारीफ करते हुए साफ सुथरा बनाए रखने के लिए जन-जागरूकता चलाने का सुझाव दिया, डाॅ राहुल कुमार ने मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल मशीन स्थापित करने को लेकर अपना सुझाव दिया, भारद्वाज गुरुकुल के निदेशक शिवप्रकाश भारद्वाज ने सड़क को समतलीकरण करने तथा गंदे जल प्रबंधन पर महत्वपूर्ण सुझाव दिया. संत जोसेफ निदेशक अभिषेक कुमार ने सफाई को लेकर जागरूकता अभियान तथा पौधारोपण का सुझाव दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >