Road Accident : बेगूसराय में ट्रक और स्कॉर्पियों के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Road Accident : हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए और स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है.

Road Accident : बेगूसराय. बिहार के बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो में सीधी टक्कर में स्कॉर्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर के पास की है.

रोसरा जा रहे थे लोग

मृतक चालक की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र निवासी गंगा रावत के बेटे गुड्डू कुमार रावत के रूप में हुई है, जबकि घायल सभी लोगों में सौरभ कुमार, प्रेम प्रभाकर, कोमल कुमारी, अर्पणा कुमारी, राजीव कुमार शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बिशनपुर से सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर अपने घर रोसरा जा रहे थे, तभी तारा बरियारपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में सीधे टक्कर मार दिया.

हादसे में स्कॉर्पियो के परखचे उड़े

हादसा इतना जबरदस्त था कि स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए और स्कार्पियो चालक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही खोदावंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >