गर्मी से मिली राहत, तापमान में आयी पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट

रविवार की सुबह से मौसम के यू टर्न लेने से जिले के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयी.

बेगूसराय. रविवार की सुबह से मौसम के यू टर्न लेने से जिले के तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आयी. अधिकतम तापमान 42 डिग्री से लुढ़ककर 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गयी. वही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी. परंतु दोपहर तक उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिली फिर शाम में नमी वाली हवा की गति से लोगों को काफी राहत मिली. दोपहर में चिलचिलाती धुप से भी कुछ राहत लोगों ने महसूस किया. हालांकि गर्मी से बचने के लिए जिस तरह दिन भर लोग घरों में दुबके रहते थे. रविवार को ऐसी स्थिति नहीं थी. तापमान में गिरावट के कारण लोग घर से दिन में निकले. दिन भर बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रही परंतु बारिश नहीं हुई. बारिश होने की बनती संभावना से दिनभर किसान भी खुश हो थे. सुबह में ही बारिश होने का आस लगाये बैठे थे. शाम तक बारिश नहीं हुई. बारिश होने से खेत को तैयार करने में मदद मिलती है. खेतों मे नमी बनती है. गरमा की खेती करने वाले किसान हो अथवा खरीफ की खेती दोनों ही फसलों की खेती के लिए होने वाली बारिश लाभदायक हो सकती है.

बिजली की चरमरायी व्यवस्था से लोग होने लगे हैं परेशान

शहरी क्षेत्रों में बिजली कट की समस्या से लोग जूझने लगे है. ठ़ड के मौसम में बिजली की व्यवस्था कुछ हद तक ठीक भी रहती है. किंतु ज्यों ज्यों गर्मी बढ़ती है कट की समस्या बढ़ने लगती है. जबकि मौसम वैज्ञानिकों ने यह चेतावनी दी है कि मई माह का मौसम काफी गर्म और लू चलने वाली हो सकती है. ऐसे में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त रखने की प्रशासनिक स्तर पर ठोस पहल लेना आवश्यक हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >