Road Safety : नावकोठी प्रखंड के विभिन्न सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वार्षिक सारणी के अनुसार सितम्बर माह के दूसरे शनिवार को सड़क एवं रेल दुर्घटना से होने वाले जान माल की क्षति पर विस्तार से चर्चा हुई. फोकल शिक्षक ने बताया कि बिहार में प्रति वर्ष 5 से 7 हजार मौतें सड़क दुर्घटना में होती हैं थोड़ी सी असावधानी हमें दुर्घटनाग्रस्त कर सकती है.
चलती बाइक पर सेल्फी नहीं लेने की दी गयी सलाह
सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न नियमों से अवगत कराया तथा इस संदर्भ में विभिन्न सावधानियां बरतने के जरूरत पर बल दिया. घटना दुर्घटना के बाद की परिस्थिति पर क्या करें एवं क्या ना करें की भी जानकारी दी. सड़क पर चलते एवं सड़क पार करते समय तथा रेल से सफर करते समय एवं रेलवे फाटक पार करते समय नियमों का पालन करना आवश्यक है. साइकिल चलाते समय सड़क सुरक्षा संबंधी नियमो का पालन करना,दोपहिया वाहन चलाते समय चालक एवं पीछे बैठने वाले हेलमेट का प्रयोग करें. किसी भी वाहन को चलाते समय सेल्फी ना ले.
सावधानी बरतने पर दिया गया विशेष बल
थोड़ी सी सावधानी एवं धैर्य से नियमों का पालन कर सड़क रेल दुर्घटनाओं को कम किया जा सकता है.इस अवसर पर संजीत कुमार महतो,शंभू महतो,मनटुन महतो,अशोक कुमार शर्मा,ललन कुमार,रणधीर कुमार,देवेंद्र कुमार,इंदु कुमारी,प्रियरंजन कुमार,हरिहर सहनी,शुभम कुमार,कुमुद रंजन,धर्मशील कुमार,संतोष कुमार,मो मिन्नतुल्लाह,अंकित यादव,राम उदय कुमार,जमील अहमद,यासमीन अंजुम,सुशीला कुमारी विभिन्न विद्यालय के फोकल शिक्षक,बाल प्रेरक एवं सहायक शिक्षक शिक्षिका मौजूद थे.
