Rahul Gandhi: कन्हैया की पदयात्रा में शामिल होने बेगूसराय आ रहे राहुल गांधी, युवाओं से की ये खास अपील

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज बिहार आ रहे हैं. यहां वे सबसे पहले बेगूसराय पहुंचेंगे, जहां कन्हैया के नेतृत्व में चल रहे पदयात्रा में शामिल होंगे. युवाओं से संवाद करेंगे. इसके बाद राहुल गांधी पटना आएंगे, जहां वे एक सम्मेलन में शामिल होंगे. इसी क्रम में कांग्रेस सांसद ने युवाओं से एक खास अपील की है. पढ़ें पूरी खबर…

Rahul Gandhi: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज (7 अप्रैल) बिहार के बेगूसराय के दौरे पर रहेंगे. सबसे पहले राहुल यहां कन्हैया कुमार की अगुआई में चल पलायन रोको नौकरी दो यात्रा में हिस्सा लेंगे. जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी कन्हैया के साथ यात्रा में करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलेंगे. इस दौरान राहुल गांधी यात्रा में शामिल तमाम लोगों से संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं को समझने का प्रयास करेंगे. इसके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में भाग में लेंगे.

राहुल ने की व्हाइट टी-शर्ट में आने की अपील

राहुल गांधी ने खुद रविवार को बेगूसराय आने की जानकारी दी. उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बिहार के युवा साथियों, मैं 7 अप्रैल को बेगूसराय आ रहा हूं. पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने. लक्ष्य है कि पूरी दुनिया को बिहार के युवाओं की भावना दिखे, उनका संघर्ष दिखे, उनका कष्ट दिखे. आप भी व्हाइट टी-शर्ट पहन कर आइए. सवाल पूछिए, आवाज उठाइए. सरकार पर आपके अधिकारों के लिए दबाव बनाने के लिए, उसे हटाने के लिए.”

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

राहुल गांधी सुबह करीब 8.10 बजे दिल्ली से पटना के लिए रवाना होंगे. 9.50 बजे वे पटना एयरपोर्ट पहुंचेंगे. इसके बाद 10.10 बजे वे पटना एयरपोर्ट से बेगूसराय के लिए निकलेंगे. आधे घंटे की यात्रा के बाद वे 10.40 बजे बेगूसराय पहुंचेंगे. 11 बजे वे जिला मुख्यालय स्थित सुभाष चौक के पास पदयात्रा में जुड़ेंगे. वहां से वे करीब 2 किलोमीटर तक पदयात्रा करेंगे. इसके बाद 11.45 बजे राहुल गांधी बेगूसराय के उरांव हवाई अड्डा से पटना के लिए रवाना होंगे. 12.15 बजे वे पटना पहुंचेंगे. दोपहर 1 बजे राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे. फिर 2.45 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे. और शाम करीब 4.35 बजे वे वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

ALSO READ: Good News! बिहार की पहली फिल्म सिटी बनकर तैयार, इस फिल्मी की चल रही शूटिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >