जिले के खिलाड़ी पृथ्वी बने बिहार टीम के कप्तान, सुधांशु का भी हुआ चयन

बीसीसीआइ के द्वारा 23 जनवरी से सिक्किम में आयोजित होने वाले सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम का भाग लेने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी.

बेगूसराय. बीसीसीआइ के द्वारा 23 जनवरी से सिक्किम में आयोजित होने वाले सीके नायडू अंडर-23 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम का भाग लेने के लिए बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी. जिसमें बेगूसराय जिले से दो क्रिकेट खिलाड़ी का चयन बिहार टीम में किया गया है. जिसमें बेगूसराय जिले के पचंबा निवासी शोभित पासवान के पुत्र पृथ्वीराज को बिहार टीम का कप्तान बनाया गया है. वही बेगूसराय जिले के तेज गेंदबाज छोराही निवासी राजकुमार साह के सुपुत्र सुधांशु कुमार को भी बिहार टीम में जगह मिली है. मौके पर बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि बेगूसराय जिले के इतिहास में पहली बार बेगूसराय का कोई क्रिकेटर आज बिहार टीम का कप्तान बना है, जो अपने आप में बहुत ही बेगूसराय के लिए और बेगूसराय क्रिकेट प्रेमी के लिए गर्व की बात है. बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ लगातार बेगूसराय के क्रिकेटर के उत्थान और उनके भविष्य को लेकर लगातार प्रयास कर रही है. आज उसी का नतीजा है कि आज बिहार का कप्तान बेगूसराय का खिलाड़ी बना है. बिहार की टीम 23 जनवरी को अपना मुकाबला सिक्किम के खिलाफ खेलेगी. इन दोनों खिलाड़ियों के चयन होने से बेगूसराय जिले में क्रिकेट प्रेमियों में काफी खुशी व्याप्त है. इस अवसर पर इन दोनों खिलाड़ियों का टीम में शामिल होने पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, बिहार सरकार के मंत्री सुरेंद्र मेहता, बिहार सरकार के मंत्री संजय पासवान, तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार, बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, मेयर पिंकी देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा, पूर्व महापौर संजय कुमार, बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार, उपाध्यक्ष सुनील टीकमणी, निरंजन कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष निगम कुमारी, कृष्ण मोहन पप्पू, शुभम भारद्वाज, दिलजीत कुमार, दानिश आलम, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, विश्वजीत कुमार, निराला कुमार, प्रवीण कुमार, मुकेश पप्पू, सुमित सन्नी, बंटी कुमार, कुंदन भारती, राकेश पांडे, राकेश रोशन, सत्यम कुमार, मो शकील, आशीष गुप्ता सहित कई क्रिकेट प्रेमियों ने इन दोनों खिलाड़ी को बधाई और शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >