पंचायत उपचुनाव की तैयारी शुरू, तैयार हो रही मतदाता सूची

खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न खाली पदों पर उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में पंचायती राज व्यवस्था के तहत विभिन्न खाली पदों पर उपचुनाव की प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गयी है. इस प्रखंड क्षेत्र में मुखिया के एक पद, पंचायत समिति सदस्य के एक पद , ग्राम कचहरी पंच के चार पद एवं वार्ड सदस्य के दो पद रिक्त हैं. प्रखंड निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बरियारपुर पश्चिमी पंचायत में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य, सागी पंचायत के वार्ड नंबर सात में पंच, दौलतपुर पंचायत के वार्ड सात में पंच, बाड़ा पंचायत के वार्ड एक में वार्ड सदस्य एवं इसी पंचायत के वार्ड 11 में पंच, बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड आठ में पंच तथा फफौत पंचायत के वार्ड 4 में वार्ड सदस्य का पद रिक्त है. पंचायत उप चुनाव की संभावना को लेकर मतदाता सूची तैयार किया जा रहा है. आगामी 14 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जायेगा. इसकी जानकारी प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ नवनीत नमन ने दी है. उन्होंने बताया कि सात जनवरी 2025 के प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर पंचायत उपचुनाव के लिए मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >