बेगूसराय में 26 जुलाई को 4 घंटे नहीं रहेगी बिजली, यहां देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट, जानें कब आएगी लाइट?

Begusarai Power Cut : बेगूसराय जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना. 26 जुलाई को विद्युत लाइन के रखरखाव के कारण देवना उपकेंद्र से जुड़े पपरौर, जीरो माइल सहित कई इलाकों में 4 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य समय रहते पूरे कर लें.

Begusarai Power Cut : बेगूसराय जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है. रविवार 26 जुलाई को विद्युत लाइन के रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कटौती के समय से पहले अपने सभी जरूरी काम निपटा लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

देवना उपकेंद्र में होगा मेंटेनेंस का काम

रविवार 26 जुलाई को विद्युत शक्ति उपकेंद्र देवना में आवश्यक कार्य निर्धारित है. यहां से जुड़े 11 केवी पपरौर फीडर में विद्युत लाइन का रखरखाव किया जाएगा. इस कारण से इस फीडर से जुड़े सभी इलाकों में बिजली की सप्लाई पूरी तरह ठप रहेगी.

4 घंटे तक बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

सहायक विद्युत अभियंता विष्णु कांत पंडित और केशव कुमार ने इस शटडाउन की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक मेंटेनेंस का काम चलेगा. इस दौरान पूरे चार घंटे तक इलाके में बिजली गुल रहेगी.

ये इलाके रहेंगे सबसे ज्यादा प्रभावित

इस मेंटेनेंस कार्य का असर देवना उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कई प्रमुख हिस्सों पर पड़ेगा. पपरौर, जीरो माइल, ठकुरीचक और फर्टिलाइजर टाउनशिप क्षेत्र के उपभोक्ताओं को इस दौरान बिजली की सुविधा नहीं मिल पाएगी.

विभाग ने उपभोक्ताओं से की अपील

विद्युत विभाग ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह सूचना पहले ही जारी कर दी है. विभाग ने अपील की है कि लोग समय रहते पानी भरने और अन्य आवश्यक कार्य निर्धारित समय यानी 11 बजे से पहले ही पूरे कर लें.

Also Read : बेगूसराय: धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफे पर CPI का बयान, कहा- छात्र आंदोलन की जीत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >