बेगूसराय: साहेबपुरकमाल में 437 लीटर विदेशी शराब से लदा ट्रक जब्त, चालक-उपचालक गिरफ्तार

बेगूसराय जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Begusarai police: बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 437.04 लीटर विदेशी शराब से लदे एक ट्रक को जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

गुप्त सूचना पर एनएच-333बी पर बिछाया जाल

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि मद्य निषेध इकाई, पटना से प्राप्त आसूचना के आधार पर शनिवार की शाम विशेष अभियान चलाया गया. सूचना मिली थी कि बीआर09आर-1113 नंबर का ट्रक पश्चिम बंगाल से भारी मात्रा में विदेशी शराब लेकर बेगूसराय की ओर आ रहा है.

सूचना के आधार पर साहेबपुरकमाल थाना पुलिस ने एनएच-333बी पर रघुनाथपुर गांव के समीप वाहन जांच अभियान शुरू किया. जांच के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 437.04 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई.

चालक और उपचालक गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सूरज कुमार, पिता स्व. बंकर यादव, निवासी कुआ गांव, वार्ड संख्या-1, थाना बिथान (समस्तीपुर) तथा उपचालक कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया.

शराब और ट्रक जब्त, दोनों भेजे गए जेल

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद विदेशी शराब और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार चालक और उपचालक के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि शराब की खेप किसके लिए लाई जा रही थी और इसके पीछे सक्रिय तस्करी नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें: बंटी यादव मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले खेसारी लाल यादव, बोले- पुलिस असली तस्करों को नहीं पकड़ पाती


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ajay kumar

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >