पुलिस ने चोरी की दो बाइकों को किया बरामद, आरोपित गिरफ्तार

थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से विगत 19 एवं 25 जनवरी को चोरी हुई दो मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है.

बलिया. थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव से विगत 19 एवं 25 जनवरी को चोरी हुई दो मोटरसाइकिलों को पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया है. साथ ही इस मामले में संलिप्त एक बाइक चोर को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को यह सफलता गुप्त सूचना के आधार पर मिली है. थानाध्यक्ष विकास कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के नगरगामा गांव के बहियार स्थित एक सरसों के खेत में छापेमारी कर दोनों चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है. बरामद की गई मोटरसाइकिल में एक भगतपुर गांव निवासी कपिलदेव चौधरी के पुत्र रामकिशोर चौधरी की है, जो 25 जनवरी की रात उनके घर से चोरी हुई थी. वहीं दूसरी मोटरसाइकिल भगतपुर गांव के ही गुलशन कुमार की है. जिसकी बाइक 19 जनवरी को उनके घर से चोरी कर ली गयी थी. पुलिस ने इस मामले में नगरगामा परबल टोला निवासी अरबिन्द सिंह के पुत्र शिवम कुमार को गिरफ्तार किया है. रामकिशोर चौधरी द्वारा दर्ज कराई गई कांड संख्या 58/26 के तहत आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गयी है. थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. दूसरी ओर गुरूवार को पुलिस के द्वारा नगरगमा पुल के नीचे से एक अज्ञात होंडा साइन सिल्वर कलर की बाइक बरामद किया है. जिस बाइक का नंबर प्लेट नहीं रहने की बात बताई गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANISH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >