बलिया. थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव के वार्ड 14 में सोमवार की रात्रि एक शादी समारोह में डीजे बजाने के क्रम में हुई विवाद में दो लोग घायल हो गये हैं. जिसमें मो असलम एवं मो नाहिद के नाम शामिल हैं. गंभीर रूप से घायल मो असलम को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि नाचते गाते हुये जा रहे थे. इसी दौरान दुकान से सामान उठा लेने को लेकर दो पक्षों के बीच झड़प और मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर मामले को शांत कराया. साथ ही लोगों को किसी भी तरह के अफवाह से बचने का निर्देश भी दिया गया. थाना में दिये गये आवेदन में 19 लोगों को आरोपी बनाया गया है. घटना के बाद क्षेत्र में एहतियात के तौर पर घटनास्थल पर पुलिस बल कैंप कर रही है. घटना की सूचना मिलते ही बलिया एसडीओ सुश्री तरणिजा, डीएसपी सुबोध कुमार, बीडीओ सन्नी कुमार, बलिया थानाध्यक्ष विकास कुमार राय, ग्रामीण इंस्पेक्टर, साहेबपुर कमाल थानाध्यक्ष सिंटू कुमार, डंडारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल घटनास्थल पर मौजेद रहे. वहीं क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे इसके लिये स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे.
डीजे बजाने के क्रम में हुए विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, दो लोग घायल
थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत अंतर्गत पोखरिया गांव के वार्ड 14 में सोमवार की रात्रि एक शादी समारोह में डीजे बजाने के क्रम में हुई विवाद में दो लोग घायल हो गये हैं.
