PHOTOS : जलमग्न हुए स्कूल और सड़कें, बेगूसराय में बाढ़ के पानी के बीच जिंदगानी, देखें तस्वीरें

1 / 6
PHOTOS : जलमग्न हुए स्कूल और सड़कें, बेगूसराय में बाढ़ के पानी के बीच जिंदगानी, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय में बाढ़ से जन जीवन प्रभावित

Begusarai News : बेगूसराय में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. स्कूल और सड़कें पूरी तरह जलमग्न हैं, जबकि ग्रामीण नावों के सहारे सुरक्षित ठिकानों की ओर पलायन कर रहे हैं. मवेशियों के चारे का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

2 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में नाव पर सवार होकर सुरक्षित स्थानों पर जाते ग्रामीण.

नाव ही बनी एकमात्र सहारा

संपर्क पथ पूरी तरह कट जाने के कारण ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर नावों के जरिए सुरक्षित ठिकानों और राहत शिविरों की ओर पलायन कर रहे हैं.

3 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय में बाढ़ के पानी के बीच से पैदल गुजरती छात्राएं.

जोखिम में स्कूली छात्रों की पढ़ाई

सड़कों और रास्तों पर कई फीट पानी भर जाने के कारण स्कूली छात्र-छात्राएं गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं.

4 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय के राजकीयकृत मध्य विद्यालय लवहरचक में जलभराव के बीच खड़े शिक्षक व ग्रामीण.

राजकीयकृत मध्य विद्यालय लवहरचक जलमग्न

मटिहानी प्रखंड के कई सरकारी स्कूलों के परिसर और कक्षाओं में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है.

5 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय के ग्रामीण इलाके में घरों के आसपास बहता बाढ़ का तेज बहाव.

गांवों में फैला बाढ़ का पानी

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास बने रहने से मटिहानी और बलिया के दर्जनों गांवों पर बाढ़ का खतरा और गहरा गया है.

6 / 6
फुल स्क्रीन में देखें

बेगूसराय में बाढ़ के पानी के बीच से अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थान की ओर ले जाता ग्रामीण.

मवेशियों के चारे का संकट

निचले इलाकों में पानी भर जाने से ग्रामीणों के सामने अपने मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने और उनके चारे का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >