बेगूसराय में सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर कांवरियों के बीच फल वितरण का आयोजन बाजार समिति एस एच 55 के गेट पर किया गया. ज्ञात हो कि कई वर्षों से जलफल, ग्लूकोज गर्म पानी और कई प्रकार के सामग्री का वितरण छतौना निवासी विपिन मिश्रा कमेटी के द्वारा प्रत्येक वर्ष सावन में सभी रविवार सोमवार को किया जाता है.
इस अवसर पर सिमरिया एवं मटिहानी गंगा घाट से बम जल भरकर एस एच 55 पन्हास होते हुए बाजार समिति के गेट से आगे निकलते हैं. विपिन मिश्रा कमेटी के द्वारा सभी प्रकार का सेवा किया जाता है.
छतौना निवासी विपिन मिश्रा कमेटी के अध्यक्ष ने बताया कि मैं कई वर्षों से सावन महीने के प्रत्येक रविवार और सोमवार को बोल बम कांवरियों का सेवा फल फूल जूस ग्लूकोस गर्म पानी अनंत प्रकार का सेवाएं देते आ रहा हूं .और आगे भी सेवा का कार्य जारी रहेगा.
पबड़ा निवासी शिक्षक गुंजेश कुमार ने बताया कि सिमरिया से आकर मैं यहां का सेवा कई वर्षों से देखते आ रहा हूं. सेवा कमेटी में ओम कुमार, विकास कुमार, दीपक सिंह, रूपेश कुमार,धीरज सिंह ,सत्येंद्र कुमार सिंह, अभय कुमार सहित दर्जनों आदमी युद्ध स्तर पर सेवा में लगे हुए हैं.
