बेगूसराय में चलती ट्रेन से गिरा युवक, ICU में लड़ रहा जिंदगी की जंग; पहचान में जुटी GRP

तेघड़ा-रौनी रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर जीआरपी ने उसे सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया, जहां उसका आईसीयू में इलाज चल रहा है. पुलिस उसकी पहचान कराने में जुटी है.

Teghra Train Fall Injured Youth : बरौनी-तेघड़ा रेलखंड पर बुधवार देर रात चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा तेघड़ा स्टेशन के समीप हुआ, जहां सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया.

Begusarai News : रेल पटरी किनारे गंभीर हालत में मिला युवक

जीआरपी इंस्पेक्टर मनीष कुमार ने बताया कि बुधवार रात तेघड़ा स्टेशन के निकट लगभग 22 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर गया. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रेल पटरी के किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया.

आईसीयू में चल रहा इलाज

घायल युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

पहचान कराने में जुटी पुलिस

अब तक घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है. जीआरपी पुलिस उसकी पहचान कराने और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >