Begusarai News : ऑर्केस्ट्रा डांसर की गला रेतकर हत्या कर शव को बहियार में फेंका

Begusarai News : जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक आर्केस्ट्रा डांसर की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक के शव को हुसैना दियारा नकटा बहियार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये.

बेगूसराय. जिले में बेखौफ बदमाशों ने एक आर्केस्ट्रा डांसर की गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने मृतक के शव को हुसैना दियारा नकटा बहियार में फेंक दिया और मौके से फरार हो गये. घटना बलिया थाना क्षेत्र में की है. बाद में मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के सिंघौल वार्ड-01 के रहने वाले नरेश पासवान के 30 वर्षीय बेटे राजेश कुमार उर्फ डिंपल के रुप में हुई है. मृतक राजेश आर्केस्ट्रा में लड़की की वेशभूषा में बतौर डांसर का काम करता था. मर्डर होने की खबर मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक राजेश किन्नरों के साथ भी बतौर नर्तकी बनकर डांस करने जाता था. मृतक के पिता ने बताया कि साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के तरवन्ना के रहने वाले ऑर्केस्ट्रा संचालक प्रिंस कुमार ने राजेश कुमार को कार्यक्रम मे नाचने के लिए बुलाया, जहां उसके साथ मारपीट की गयी और बाद में गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक राजेश कुमार का एक फेसबुक पेज भी है, जो काजल कुमरी के नाम से चलाता था. हत्या के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >