टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का किया गया वितरण

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में शनिवार को टीबी मरीजों के लिए विशेष पोषण कीट का वितरण किया गया.

बछवाड़ा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछ्वाड़ा में शनिवार को टीबी मरीजों के लिए विशेष पोषण कीट का वितरण किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में टीबी से ग्रसित तीस मरीजों के बीच सोयाबीन, अखरोट, बादाम, हॉर्लिक्स,मूंगफली आदि सामानों का वितरण किया गया. इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बीमारी से बचने के उपाय व संतुलित आहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने परिवार के प्रति सजग रहते हैं उसी प्रकार टीबी संक्रमण के प्रति सजग रहने की जरूरत है. देश में टीबी संक्रमण से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है.

टीबी मरीजों के खाते में एक हजार रुपये कराया जाता है उपलब्ध

सरकार के द्वारा डीबीटी के माध्यम से टीबी मरीजों को एक हजार रुपया उसके खाते में उपलब्ध कराया जाता है. इन राशि से मरीज अपने पोषण युक्त भोजन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि टीबी संक्रमण के मरीजों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त दवा आशा के माध्यम से दी जाती है. मौके पर हेल्थ मनेंजर अमर कुमार आर्य,एसटीएस राधा कुमारी अग्रवाल, गुलशन कुमार समेत प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत से टीबी से ग्रसित शांति देवी,किसुनी देवी, शायरा प्रवीण, विसुनी महतो, रामोतार सदा, सिकन्दर यादव, सुमति कुमारी समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >