बेगूसराय: संगठन सूजन अभियान के तहत मिली जिम्मेदारी, निशा शर्मा बनी नावकोठी कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष

निशा शर्मा को नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है और संगठन को और मजबूत करने की उम्मीद जताई जा रही है.

Begusarai News : बेगूसराय के नावकोठी में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत निशा शर्मा को नावकोठी प्रखंड कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. उनके मनोनयन की घोषणा के बाद प्रखंड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है.

बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का संदेश दिया

नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष निशा शर्मा को बधाई देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, युवा नेता डॉ. कन्हैया कुमार, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनीकांत पाठक, जिला अध्यक्ष शिवप्रकाश गरीब दास तथा जिला सचिव सुमनजीत सुमन के प्रति आभार व्यक्त किया. निशा शर्मा ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत स्तर करने पर जोर दिया.

इनलोगों ने बधाई दी

बधाई देने वालों में शिवशंकर सिंह, सुरेश पासवान, श्रीराम सिंह, पी.एन. वर्मा, कपिलदेव साह, रेणु देवी, गुड़िया देवी, निरंजन सिंह, प्रीति कुमारी, मंजु देवी, वीणा देवी, रघुपति रजक, जनार्दन महतो, श्याम कुमार शर्मा, मुकेश महतो, रामदेव पासवान, कालेश्वर तांती, संजय सिंह, बलवीर शर्मा, नागेश्वर महतो, मो. अहमद, अमित कुमार शर्मा, मनटुन पासवान, इन्दल पासवान, गणपति कुमार, अजय सिंह, दिलीप सहनी, डॉ. सुरेंद्र कुमार, चन्द्रशेखर तांती सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. सभी ने विश्वास जताया कि निशा शर्मा के नेतृत्व में नावकोठी प्रखंड में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा.

बरौनी श्वान दस्ते का सहायक सुरक्षा आयुक्त ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कार्यप्रणाली की ली जानकारी



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakil beg

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >