घरेलू विवाद में नवविवाहित महिला ने फांसी लगाकर दी जान

बखरी में फांसी लगाकर नवविवाहिता महिला ने आत्महत्या कर ली.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.

बखरी. बखरी में फांसी लगाकर नवविवाहिता महिला ने आत्महत्या कर ली.घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया तथा मामले की छानबीन और आगे की कार्रवाई कर रही है.घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे तथा बखरी थाना क्षेत्र के चकचनरपत सीमाना गांव की है.नवविवाहिता ने शादी के मात्र 27 दिन के बाद पंखा में साड़ी बांधकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है.मृतका की पहचान मनीष सदा की 18 वर्षीय पत्नी रवीना कुमारी के रूप में की गई है.घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.मृतक महिला का मायका खगड़िया जिला के कौनिया भगवानचक निवासी स्व सुरेश सदा व प्रमिला देवी के पुत्री थी.मृतक महिला के मां ने पुलिस को बयान में किसी प्रकार का कोई आरोप नहीं लगाया है.इधर पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की प्रक्रिया में जुटी हुई है.घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रवीना रात करीब डेढ़ बजे तक अपने सास एवं पति के साथ ही बैठकर बात कर रही थी.उसके बाद सोने गई और सोने जाने के 15 मिनट बाद ही उसने पंखे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया.वही पति और सास दौड़े तथा उसे उतार कर मायके वालों को सूचना दी.इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विकाश कुमार राय ने बताया कि आवेदन मिलने पर अग्रतर कार्रवाई की जाएगी.उन्होंने घरेलू मामले में लड़ाई झगड़ा होने की बात कही है.हालांकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >