श्री विष्णु स्थल नौलखा मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार, मंदिर के विकास पर बनी रणनीति

Begusarai News : बेगूसराय के ऐतिहासिक नौलखा मंदिर विष्णुपुर न्यास समिति के नवनियुक्त सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया. मंदिर के विकास और जीर्णोद्धार को लेकर बनाई गई नई कार्ययोजना.

Begusarai News : श्री विष्णु स्थल नौलखा मंदिर, विष्णुपुर न्यास समिति के सभी नवनियुक्त सदस्यों ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. पदभार ग्रहण करने के बाद नवगठित न्यास समिति की पहली बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मंदिर की व्यवस्था, संचालन, विकास और ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्स्थापित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गयी.

नवनियुक्त सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

न्यास समिति में डॉ. सुरेश प्रसाद राय को अध्यक्ष, किरण कुमारी को उपाध्यक्ष, नवल किशोर झा को कोषाध्यक्ष और प्रो. अशोक कुमार सिंह को सचिव बनाया गया है. वहीं सदस्यों के रूप में डॉ. गणेश महतो, डॉ. रवींद्र कुमार मुरारी, प्रो. शीला कुमारी पासवान, डॉ. बालेश्वर महतो कुशवाहा और रामदेव दास ने पदभार ग्रहण किया.

मंदिर की ऐतिहासिक गरिमा को पुनर्स्थापित करने पर जोर

न्यास समिति की बैठक में कहा गया कि अति प्राचीन और ऐतिहासिक मंदिर की गरिमा को पुनर्स्थापित करने के लिए सभी सदस्यों को मिलकर काम करना होगा. मंदिर के विकास के साथ इसकी ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता को लोगों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया.

समिति के अध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने कहा कि मंदिर से जुड़े अभिलेखों एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों को एकत्र किया जाएगा. इसके बाद बेगूसराय की इस ऐतिहासिक धरोहर को पुनः दर्शनीय स्थल के रूप में विकसित और विख्यात करने का प्रयास किया जाएगा.

मंदिर की व्यवस्था और उन्नयन की जिम्मेदारी मिलना सौभाग्य

सचिव प्रो. अशोक कुमार सिंह ने कहा कि यह समिति के सभी सदस्यों का सौभाग्य है कि उन्हें मंदिर की व्यवस्था, संचालन और उन्नयन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने न्यास समिति के गठन के लिए बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के प्रति आभार व्यक्त किया.

जन्माष्टमी पूजा हर्षोल्लास से मनाने की सहमति

बैठक में महंत रामदेव दास को आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा हर्षोल्लासपूर्वक आयोजित करने की सहमति प्रदान की गयी. समिति के सदस्यों ने धार्मिक आयोजन को बेहतर तरीके से संपन्न कराने और मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की.

Also Read : नवादा के नियोजन मेले में 350 युवाओं का चयन, 22 निजी कंपनियों ने दिया रोजगार का अवसर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >