बेगूसराय में राष्ट्रीय लोक अदालत में 12 सितंबर को होगा मामलों का निपटारा, पुराने ट्रैफिक चालान पर मिलेगी 50% छूट

Begusarai News : बेगूसराय में 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. ट्रैफिक चालान पर 50% की भारी छूट मिलेगी. अपने लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए आज ही संपर्क करें.

Begusarai News : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि जिला न्यायालय के अलावा बेगूसराय अनुमंडल न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा. लोक अदालत में समझौता योग्य आपराधिक मामलों, परिवार न्यायालय के मामलों, बिजली विभाग, बैंक, सर्टिफिकेट समेत कई तरह के मामलों का दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर निष्पादन किया जाएगा.

पुराने ट्रैफिक चालान का भी होगा निपटारा

सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर काटे गये चालान से जुड़े मामलों का भी राष्ट्रीय लोक अदालत में निष्पादन किया जाएगा. इसके लिए चालान कम से कम 90 दिन पुराना होना चाहिए. ऐसे चालानों पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी. हालांकि, कमर्शियल वाहनों पर काटे गये चालान का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से नहीं किया जाएगा.

1 से 12 सितंबर तक एडीआर भवन में होगा चालान का निपटारा

सचिव ने बताया कि पिछली राष्ट्रीय लोक अदालत में चालान से जुड़े मामलों की संख्या अधिक होने और अत्यधिक भीड़ के कारण कई मामलों का निपटारा नहीं हो सका था. इसे देखते हुए इस बार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के एडीआर भवन में 1 सितंबर से 12 सितंबर तक ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटे गये चालानों का निष्पादन किया जाएगा. इस दौरान पात्र चालानों पर छूट का लाभ भी दिया जाएगा.

Also Read : बड़ी बलिया उत्तरी के कसबा गांव में 24 घंटे की शिव धूनी शुरू, श्रद्धालुओं ने की भगवान महादेव की आराधना

दोनों पक्षों की सहमति से होगा मामलों का निष्पादन

राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों और न्यायालयों से जुड़े समझौता योग्य मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर किया जाएगा. इसका उद्देश्य लोगों को त्वरित और सरल तरीके से मामलों के समाधान का अवसर उपलब्ध कराना है.

Also Read : बखरी-रोसड़ा मुख्य पथ पर अतिक्रमण से बढ़ी जाम की समस्या, स्कूली बच्चों और राहगीरों को हो रही परेशानी

अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत में पहुंचने की अपील

सचिव करुणा निधि प्रसाद आर्य ने बेगूसराय जिले के लोगों से अपील की कि 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मामलों का निपटारा कराएं. उन्होंने लोगों से लोक अदालत की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की.

Also Read : कृष्ण जन्मोत्सव मेले को लेकर बेगूसराय में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने पर जोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >