बेगूसराय : रसलपुर में योजनाओं में अनियमितता की आशंका, मुखिया ने मांगा दो साल की योजनाओं और भुगतान का पूरा हिसाब

बेगूसराय के भगवानपुर के रसलपुर पंचायत में मुखिया मुन्ना सहनी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 की योजनाओं में अनियमितता की आशंका जताते हुए प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से अभिलेख और भुगतान की विस्तृत जानकारी एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराने की मांग की है.

बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रसलपुर में वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 के दौरान संचालित योजनाओं में अनियमितता बरतने की आशंका जताते हुए मुखिया मुन्ना सहनी ने एक लिखित आवेदन देकर विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में संचालित योजनाओं के अभिलेख की जानकारी तथा मजदूर एवं मटेरियल भुगतान से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग की है.

आवेदन के माध्यम से मुखिया ने प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से मांग की है कि उक्त दोनों वित्तीय वर्षों में ग्राम पंचायत राज रसलपुर में कुल कितनी योजनाएं संचालित की गई हैं. उनकी योजना संख्या एवं योजना का नाम साझा किया जाए.

प्रत्येक योजना में कितनी राशि मजदूर भुगतान के रूप में की गई. प्रत्येक योजना में कितनी राशि मटेरियल भुगतान के रूप में की गई, प्रत्येक योजना की कुल स्वीकृत राशि एवं कुल भुगतान राशि की जानकारी साझा की जाए.

मुखिया की मांग और आशंका

मुखिया ने आवेदन के माध्यम से बताया है कि हमें आशंका है कि पंचायत के रोजगार सेवक एवं संबंधित कर्मियों की मिलीभगत से पंचायत की बिना अनुशंसा के कुछ योजनाओं को संचालित कर राशि की निकासी एवं बंदरबांट की गई है.

इसको लेकर उन्होंने उक्त दोनों वित्तीय वर्षों की योजनाओं एवं भुगतान से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाने की मांग प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से की है, जिससे वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके.

अभिलेख और समयासीमा

मुखिया ने उपरोक्त बिंदुओं से संबंधित अभिलेख की जानकारी एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करवाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी से मांग की गई जानकारी ससमय नहीं उपलब्ध कराए जाने पर मैं चरणबद्ध तरीके से आंदोलन के लिए बाध्य रहूंगा.

योजनाओं का विवरण

आवेदन में योजनाओं में कार्य करने वाले मजदूरों की संख्या तथा उनके भुगतान का विवरण, योजनाओं की प्रशासनिक व तकनीकी स्वीकृति एवं पंचायत की अनुशंसा से संबंधित अभिलेखों की जानकारी, तथा उक्त योजनाओं में भुगतान की गई राशि की तिथि एवं भुगतान से संबंधित विवरण उपलब्ध कराने की मांग की गई है.

अधिकारी की प्रतिक्रिया

इधर, उक्त आवेदन के आलोक में विभाग के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नीतीश कुमार सिन्हा ने बताया कि संचालित सभी योजनाओं की स्वीकृति उन्हीं के द्वारा दी गई है. आगे ससमय उन्हें पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मृत्युंजय कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >