देश में गंगा-जमनी संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं मोदी व शाह : विधायक

56 इंच का सीना की ढिंढोरा पिटने वाली सरकार देश को सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है. पहलगाम का आतंकवादी घटना इसका उदाहरण है.

बखरी. 56 इंच का सीना की ढिंढोरा पिटने वाली सरकार देश को सुरक्षा करने में नाकाम साबित हुई है. पहलगाम का आतंकवादी घटना इसका उदाहरण है. अपनी नाकामी छुपाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की जोड़ी हिन्दू मुस्लिम के गंगा-जमनी संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं. उक्त बातें शनिवार को सीपीआई व सीपीएम द्वारा बखरी प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय पर आयोजित संयुक्त धरना को संबोधित करते हुए विधायक सूर्यकांत पासवान ने कही. उन्होंने आगे कहा कि बखरी में आवास की सूची बनाने में लापरवाही बरती गया है. जनता से इस मामले में दो से तीन हजार रुपये का अवैध वसूली किया गया, इसकी जांच करवाई जाये. बखरी सीओ पर बरसते हुए कहा कि बखरी अंचल में बिना पैसा का दाखिल खारिज नही किया जा रहा है. यहां का प्रशासन भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबा हुआ है. सभा को संबोधित करते हुए भाकपा राज्य परिषद सदस्य संजीव सिंह ने कहा कि वक्फ बोर्ड विधयेक मुसलमानों के धार्मिक स्थल की जमीन अडानी को सुपुर्द करने लिए लाया गया है. भाकपा जिला सचिव मंडल सदस्य अनिल अंजान ने कहा की यह देश किसी एक के बाप का नही है,बल्कि ये देश हिन्दू का भी है,मुसलमान और सिख ईसाई का भी है. यह सरकार सब सरकारी प्रतिष्ठान को पूंजीपति के हाथों बेच रही है. सीपीआई अंचल मंत्री शिव सहनी ने कहा कि प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों के पर्चाधारी को जमीन पर दखल कराया जाय तथा तुलसीपुर में पर्चाधारी के जमीन पर अवैध निर्माण करनेवाले दबंगों के ऊपर सख्त-सख्त कानूनी कार्रवाई की जाये. सीपीएम के राज्य कमेटी सदस्य नवल किशोर राय ने कहा कि सामंती सरकार के पदाधिकारी पब्लिक के हक की हिफाजत करने में नाकाम साबित हो रहे हैं. भूमि सर्वे के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली किया जा रहा है. सीपीआइ सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र जीतू ने कहा कि बखरी का सरकारी अस्पताल यहां के लोगों को समुचित स्वास्थ्य उपलब्ध कराने में विफल है, छोटे-मोटे बीमारी का भी यहां इलाज नही होता है. सलौना के पूर्व सरपंच बलराम स्वर्णकार की अध्यक्षता में आयोजित धरना को बखरी प्रखंड पूर्व उपप्रमुख रामप्रयाग राय, नावकोठी एवं बखरी भाकपा अंचल मंत्री क्रमशः चंद्रभूषण चौधरी, राम किशोर प्रसाद,खेत मजदूर यूनियन अंचल सचिव सुरेश सहनी, विजय मुखिया सहित अन्य लोगों ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amlesh prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >