बाइक सवार दो बदमाशों ने अधेड़ से छीने एक लाख रुपये, जांच में जुटी पुलिस

खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप बुधवार की दोपहर बाइक से आये दो बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति से एक लाख रुपये छीन लिये.

खोदावंदपुर. खोदावंदपुर सीमान चौक के समीप बुधवार की दोपहर बाइक से आये दो बदमाशों ने एक अधेड़ व्यक्ति से एक लाख रुपये छीन लिये. घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश मौके वारदात से भागने में सफल रहा. रुपये छिनतई की यह घटना खोदावंदपुर पंचायत के वार्ड तीन निवासी युगल साह के साथ घटी. पीड़ित व्यक्ति ने इस घटना की सूचना खोदावंदपुर पुलिस को दिया है. पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया है कि वह रोसड़ा स्टेट बैंक से बुधवार को दिन के साढ़े 10 बजे 50 हजार रुपये तथा एटीएम से 40 हजार रुपया निकाला. इसके अतिरिक्त 10 हजार रुपये उसके पास पहले से था. इन सभी रुपयों को एक थैले में रखकर वह अपने पुत्र राम प्रवेश साह के साथ टेम्पू से खोदावंदपुर सीमान चौक पहुंचा और सीमान चौक पर वह दोनों पिता-पुत्र ऑटो से उतरकर पैदल अपने घर जा रहे थे, तभी रास्ते में एक बाइक पर सवार आये दो बदमाशों ने उसका रुपये से भरा थैला छीनकर फरार हो गया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही खोदावन्दपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच पड़ताल करने में जुट गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >