खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव से एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी के 28 जुलाई से लापता होने का मामला सामने आया है. कई दिनों से किशोरी का सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं. परिजनों ने खोदावंदपुर थाना पुलिस से किशोरी की तलाश में मदद की गुहार लगायी है.
परिजनों के अनुसार किशोरी को अंतिम बार मेघौल हाट के समीप बसंत बिहार होटल के सामने बस पर चढ़ते हुए देखा गया था. इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली.
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि किशोरी के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलने पर तत्काल परिजनों अथवा खोदावंदपुर थाना को सूचित करें. सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम-पता गोपनीय रखने की बात कही गयी है.
