बेगूसराय: तेघड़ा के बनहारा स्कूल में मिड-डे मील में गड़बड़ी, घटिया चावल देख भड़के दिशा समिति सदस्य

बेगूसराय के तेघड़ा प्रखंड स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा में मिड-डे मील की गुणवत्ता पर सवाल उठा है. बच्चों को परोसे जाने वाले चावल की निम्न गुणवत्ता देख स्थानीय समाजसेवी और दिशा समिति के सदस्य कृष्णनंदन सिंह भड़क उठे.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बनहारा में बुधवार को मध्याह्न भोजन (Mid-day Meal) की गुणवत्ता में गड़बड़ी का मामला सामने आया है. भोजन की खराब स्थिति को देखकर स्थानीय समाजसेवी एवं दिशा समिति के सदस्य कृष्णनंदन सिंह ने जांच के बाद कड़ी नाराजगी जताई और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की.

निम्न स्तर का चावल देख भड़के दिशा समिति सदस्य

जानकारी के अनुसार, 'एकता शक्ति फाउंडेशन' नामक एनजीओ द्वारा विद्यालय में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति की जा रही है. बुधवार को विद्यालय में बच्चों के लिए चावल और छोला भेजा गया था. निरीक्षण के दौरान चावल की क्वालिटी बेहद निम्न पाई गई. घटिया किस्म का चावल देखकर दिशा समिति के सदस्य कृष्णनंदन सिंह ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा भोजन खाकर बच्चे बीमार पड़ सकते हैं और इसकी जवाबदेही तय होनी चाहिए.

डीएम, डीओ और एसडीओ से की शिकायत

कृष्णनंदन सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बेगूसराय के जिलाधिकारी (DM) श्रीकांत शास्त्री, जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनोज कुमार और तेघड़ा एसडीओ नीरज कुमार सिन्हा से शिकायत की तथा दोषी संस्था पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक चौधरी को भी निर्देशित किया कि यदि एनजीओ द्वारा नियमानुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन नहीं दिया जा रहा है, तो इसकी लिखित शिकायत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, एसडीओ और डीएम को तुरंत भेजें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >