पैगाम-ए-अमन ने कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादियों पर कार्रवाई की उठायी मांग

पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में बेगूसराय की बहुचर्चित सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादी गतिविधियों का न केवल प्रतिकार किया बल्कि संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी जोरदार मांग की.

बेगूसराय. पहलगाम आतंकी घटना के विरोध में बेगूसराय की बहुचर्चित सामाजिक संस्था पैगाम-ए-अमन ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर आतंकवादी गतिविधियों का न केवल प्रतिकार किया बल्कि संलिप्त दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की भी जोरदार मांग की. कैंडल मार्च शुक्रवार की शाम लगभग सात बजे होटल सायोनारा से ट्रैफिक चौक होते हुए नगर थाना चौक से नगरपालिका चौक होते हुए कैंटीन चौक पर सभा में तब्दील हो गया, जहां मौजूद लोगों ने अपने वक्तव्य के माध्यम से आतंकवादी करतूतों के विरुद्ध जमकर भड़ास निकाली. पैगाम-ए-अमन के संरक्षक सह ईश्वर अस्पताल के निदेशक प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार ने आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने मज़हब के नाम पर बेगुनाह और बेक़सूरों का खून बहाकर नफ़रत की चिंगारी छोड़ी है. उनका मकसद साफ था कि हम दहशत फैलाकर हिन्दुस्तान के ताने बाने को तोड़ दें.

लोगों ने गुस्से का किया इजहार

डॉ. संजय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया के इस उन्मादी दौर में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहना एक बड़ी जिम्मेदारी है, सभी को अपने गुस्से का इज़हार करते समय इसका ख़याल रखना चाहिए. कैंडल मार्च के दौरान जिले भर के हजारों लोगों ने शहर भ्रमण के दौरान आतंकवाद के विरुद्ध जमकर नारे लगाए. मौके पर अध्यक्ष मो अहसन, पूर्व पीपी मंसूर आलम, संयोजक डॉ. राहुल कुमार, डॉ. जावेद अख्तर, डॉ. बुशरा नजीर, अरुण पासवान, मो. इमरान, नीलमणि बमबम, मो. जीशान, मुखिया महेश राय, अमरजीत राय, मदन कुमार, वरुण कुमार, गुड्डू बाबू, रतन कुमार, राजीव सिंह, शिवजी सिंह, मो. अहमद हुसैन, मो. असगर इमाम, जेपी सिंह, कारी अरमान ज़ामी, मो. असगर हुसैन, मो. सफुरुद्दीन, रवीश कुमार, मौलाना साबिर निजामी, मौलाना फरहान, हाफिज महफूज आलम, डॉ. रजनी वर्णवाल, डॉ. आशीष सुमन, प्रो प्रभा कुमारी सहित हजारों की संख्या में अमनपसंद लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >