बेगूसराय: बरौनी समेत कई स्टेशनों और ट्रेनों में मेगा टिकट जांच अभियान, 3,393 यात्रियों से वसूले गए 30

सोनपुर मंडल में चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में 3393 यात्रियों से 30 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया. रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है.

Begusarai News: सोनपुर मंडल में यात्रियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं नियमसम्मत यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने तथा रेलवे राजस्व की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया. मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक धीरज कुमार के निर्देशन में सोनपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों जैसे बरौनी, बेगूसराय, सोनपुर, हाजीपुर, मानसी, खगड़िया, नवगछिया एवं ट्रेनों में विशेष अभियान संचालित किया गया. इस दौरान टिकट जांच कर्मियों, आरपीएफ तथा वाणिज्य विभाग की टीमों ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग की.

3393 यात्रियों से 30 लाख से अधिक का जुर्माना

अभियान के दौरान बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना उचित प्राधिकरण के यात्रा करने वाले 3,393 यात्रियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिससे रेल विभाग को 30,01,080 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त हुआ. जुलाई माह में सोनपुर मंडल द्वारा कुल 41,948 मामलों का निपटारा करते हुए 3,67,12,484 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है. वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक मंडल द्वारा कुल 2,67,031 मामलों में कार्रवाई करते हुए 19,17,57,846 रुपये का रेल राजस्व प्राप्त किया गया है.

वैध टिकट लेकर यात्रा करने की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे सदैव वैध टिकट के साथ ही यात्रा करें तथा यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करें. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट के यात्रा करने पर रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाती है. सोनपुर मंडल ने कहा कि यात्रियों को बेहतर, सुरक्षित एवं पारदर्शी रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ रेलवे राजस्व की सुरक्षा हेतु भविष्य में भी ऐसे विशेष टिकट जांच अभियान निरंतर जारी रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Niraj Kumar

Published by: Vikash Jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >