छौड़ाही में नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटी बाइक

थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र की मालीपुर पंचायत के सिमराहा-मूसेपुर गांव के निवासी खेलो महतो के पुत्र नरेश महतो के साथ हुई लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है.

छौड़ाही. थाना क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला गढ़पुरा थाना क्षेत्र की मालीपुर पंचायत के सिमराहा-मूसेपुर गांव के निवासी खेलो महतो के पुत्र नरेश महतो के साथ हुई लूट की घटना ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है. शनिवार की रात करीब 9:20 बजे हथियार से लैस नकाबपोश बदमाशों ने उनका पीछा कर उनकी बाइक समेत अन्य सामान लूट लिया और फरार हो गये. पीड़ित नरेश महतो ने बताया कि वे चेरियाबरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी गांव से भोज खाकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान दौलतपुर-मालीपुर मुख्य पथ पर एस इंटर कॉलेज राजोपुर छौड़ाही के निकट अचानक दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. बताया जाता है कि अपराधी की एक बाइक स्प्लेंडर और दूसरी अपाची थी. जिस पर दो-दो बदमाश सवार थे. कुछ दूरी तक पीछा करने के बाद अपराधियों ने नरेश महतो को घेर लिया और हथियार दिखाकर उन्हें डराया-धमकाया. इसके बाद बदमाशों ने उनकी स्प्लेंडर प्लस बाइक, मोबाइल फोन, हेलमेट और लगभग 300 रुपये नगद छीन लिया. पीड़ित के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी तेजी से छौड़ाही की ओर भाग निकले. घटना के बाद पीड़ित काफी देर तक सहमे रहे और किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी थाना पहुंचे,ले किन यहां एक नयी समस्या सामने आयी कि राजोपुर चिमनी के पास घटना हुती है ऐसे में पीड़ित को गढ़पुरा और छौड़ाही थाना के बीच क्षेत्रीय सीमा विवाद में उलझा दिया गया. दोनों थाना अपनी-अपनी सीमा का हवाला देकर मामला दर्ज करने से बचते रहे. जिससे पीड़ित को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. स्थिति तब स्पष्ट हुई जब बखरी डीएसपी कुंदन कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया. जांच के बाद यह साफ हुआ कि घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत ही हुई है. इसके बाद छौड़ाही पुलिस ने पीड़ित का आवेदन स्वीकार कर लिया और मामले की जांच शुरू की. इस घटना के बाद एक बार फिर क्षेत्र में पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय इस मुख्य सड़क पर अक्सर पुलिस गश्ती नहीं दिखती. जिसका फायदा उठाकर अपराधी लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि आखिर कब तक इस तरह अपराधी खुलेआम लूटपाट करते रहेंगे और पुलिस मूकदर्शक बनी रहेगी. ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित गश्ती बढ़ाई जाए और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र में भय का माहौल खत्म हो सके. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >