बेगूसराय में फरार वारंटी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, गाड़ी का शीशा तोड़ा; दो पुलिसकर्मी घायल

सीमावर्ती समस्तीपुर पुलिस की टीम बेगूसराय में फरार वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची तो परिजनों ने हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

सीमावर्ती समस्तीपुर जिला के हथौड़ी थाना क्षेत्र के फरार वारंटी को गिरफ्तार करने शनिवार की रात हथौड़ी थाना के अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेंमुंहा गांव स्थित अमोद झा के घर पहुंची.

जहां फरार आरोपी शिवम, अमित पुलिस के हत्थे चढ़ गया लेकिन परिजन एवं पुलिस के बीच जमकर विवाद हुआ. दोनों आरोपी फरार हो गये. नोक झोंक में हथौड़ी थाना की पुलिस गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया गया तथा सैफ जवान रंजीत कुमार, महिला सिपाही शिल्पी कुमारी जख्मी हो गयी.

उक्त घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष मुखराम सिंह ने मंसूरचक थाना में तीन नामजद एवं कई अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. मंसूरचक थानाध्यक्ष घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुये तेंमुंहा वार्ड संख्या पांच निवासी शिव शंकर झा के पुत्र प्रमोद झा को गिरफ्तार कर बेगूसराय न्यायालय भेज दिया.

पहले भी कर चुके हैं पुलिस पर हमला

घटना के संबंध में हथौड़ी थाना के मुखराम सिंह ने बताया कि तीन माह पूर्व थाना क्षेत्र के परशुराम गांव में पीने के पानी को लेकर विवाद हुआ था.

जिसमें शिवम, अमित पड़ोसी के बच्चे का गला दबाकर हत्या का प्रयास का आरोपी था. उन्होंने बताया कि वहां भी घटना के बाद गिरफ्तार करने पहुंची 112 पुलिस टीम पर हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया था. जिसमें कई जवान जख्मी हो गये थे.

उक्त घटना में पुलिस ने हथौड़ी थाना में पुलिस कांड संख्या 36/26 एवं मारपीट का 35/26 दर्ज किया था. तब से दोनों फरार चल रहे थे. गुप्त सूचना मिली कि मंसूरचक थाना क्षेत्र के तेंमुंहा गांव स्थित अपने बहन के यहां दोनों आरोपी छिपे हुये हैं. जिसे गिरफ्तार करने आयी पुलिस टीम पर हमला किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विपिन कुमार मिश्र

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >