बेगूसराय में क्रिएटिव और क्रिटिकल थिंकिंग पर शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Begusarai News : बरौनी के महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल में सीबीएसई द्वारा दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रचनात्मक और आलोचनात्मक चिंतन पर जोर दिया गया।

Begusarai News : महामना नॉलेज हेरिटेज स्कूल, बरौनी में सीबीएसई के तत्वावधान में 'क्रिएटिव एवं क्रिटिकल थिंकिंग' विषय पर दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया.

दीप प्रज्वलित कर हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की वेन्यू डायरेक्टर मीनाक्षी भारती, रिसोर्स पर्सन सबिता, डीएवी बेगूसराय के प्राचार्य, दून पब्लिक स्कूल, रामजनपुर के प्राचार्य गणेश कुमार सिंह तथा सनफ्लावर स्कूल, बेगूसराय के प्राचार्य राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

शिक्षण प्रक्रिया में रचनात्मक चिंतन पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को रचनात्मक एवं आलोचनात्मक चिंतन को कक्षा-कक्ष की शिक्षण प्रक्रिया में प्रभावी ढंग से शामिल करने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया. शिक्षकों को बताया गया कि रचनात्मक और आलोचनात्मक सोच के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ, समस्या समाधान क्षमता और सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है.

गतिविधियों और समूह कार्यों से बनाया गया प्रशिक्षण इंटरैक्टिव

विभिन्न गतिविधियों, समूह कार्यों और व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से प्रशिक्षण कार्यक्रम को अत्यंत इंटरैक्टिव और प्रभावी बनाया गया. प्रतिभागी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक सभी गतिविधियों में भाग लिया और शिक्षण से जुड़ी नई तकनीकों एवं विचारों को समझा.

रिसोर्स पर्सन्स को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के समापन अवसर पर रिसोर्स पर्सन्स को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया. इसके बाद धन्यवाद ज्ञापन के साथ दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ.

Also Read : सच्चिदानंद सिन्हा कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन मीट आयोजित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Niraj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >