7.33 लाख से बनेगा पुस्तकालय, छात्रों को मिलेगी पढ़ाई की बेहतर सुविधा

प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोजा में मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सार्वजनिक पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया.

छौड़ाही. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोजा में मंगलवार को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सार्वजनिक पुस्तकालय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया. यह निर्माण कार्य 15वीं वित्त आयोग 2024-25 की योजना मद से लगभग 7.33 लाख रुपये की लागत से कराया जायेगा. इस योजना की अनुशंसा जिला परिषद क्षेत्र संख्या- 7 द्वारा की गयी है, जिससे स्थानीय छात्रों एवं ग्रामीणों को शैक्षणिक संसाधनों तक बेहतर पहुंच मिल सकेगी. शिलान्यास कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्या पुष्पा देवी ने विधिवत नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर कार्य का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुस्तकालय केवल किताबों का भंडार नहीं होता ,बल्कि यह ज्ञान जागरूकता और सामाजिक विकास का केंद्र होता है. उन्होंने उम्मीद जताई कि पुस्तकालय बनने से विद्यालय के छात्रों में पढ़ने की आदत विकसित होगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को भी लाभ मिलेगा. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमशेद आलम ने कहा कि पुस्तकालय भवन का निर्माण विद्यालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इससे बच्चों को पाठ्यपुस्तकों के साथ-साथ अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ने का अवसर मिलेगा. जिससे उनकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी. उन्होंने जिला परिषद सदस्या एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर भाजपा नेता जयप्रकाश चौधरी उर्फ बम बम चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इस तरह की पहल समाज को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने कहा कि पुस्तकालय निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी और वे भी प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ सकेंगे.शिलान्यास कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्रों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गयी. शिक्षक अजीत कुमार, मुकेश कुमार, डेजी कुमारी, संगीता कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने भी इस पहल की सराहना की. इसे शिक्षा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार द्वारा जिला परिषद सदस्या पुष्पा देवी एवं भाजपा नेता जयप्रकाश चौधरी को चादर एवं फूल माला देकर सम्मानित किया गया. पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और स्थानीय लोगों में भी इस योजना को लेकर खुशी देखी गयी. ग्रामीणों का मानना है कि पुस्तकालय भवन बनने से ना केवल विद्यालय के छात्रों को लाभ मिलेगा,बल्कि आसपास के गांवों के युवा भी इसका उपयोग कर सकेंगे.इससे क्षेत्र में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठेगा और नयी पीढ़ी को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >