बेगूसराय: दिवंगत पैक्स अध्यक्ष उमेश बाबू की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, गणमान्य लोगों ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

बेगूसराय के डंडारी गांव में दिवंगत पैक्स अध्यक्ष उमेश बाबू उर्फ उमेश प्रसाद सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया. तीन बार निर्विरोध निर्वाचित उमेश बाबू ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया.

Begusarai News: बेगूसराय जिले के डंडारी गांव निवासी दिवंगत पैक्स अध्यक्ष उमेश बाबू उर्फ उमेश प्रसाद सिंह की गुरुवार को प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी.

तीन बार निर्विरोध निर्वाचित रहे थे पैक्स अध्यक्ष

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए किसान नेता प्रताप नारायण सिंह, पैक्स अध्यक्ष विपिन सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजाराम यादव, अशोक कुमार सिंह और पूर्व पैक्स प्रबंधक भोला सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि उमेश बाबू लगातार तीन बार डंडारी पैक्स के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे और उन्होंने जीवन भर किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया.

कई गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलि

इस मौके पर अमरेश कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, चिकित्सक मनीष कुमार सिंह, एचएम पंकज कुमार, मुकेश सिंह, पूर्व जिला परिषद सदस्य झुन्ना प्रसाद सिंह, नीरज कुमार सिंह, नितिन कुमार सिंह, नवनीत कुमार, राजेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, अधिवक्ता शशिरंजन कुमार, शिक्षक परमानंद कुमार, वीरेंद्र सिंह, प्रियांशु कुमार उर्फ मोनू और निशू सहित अनेक लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajit Begusarai

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >