साम्राज्यवाद विरोधी दिवस पर संयुक्त किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन, प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Begusarai News : बेगूसराय में संयुक्त किसान मोर्चा और मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर नगर थाना ले गई।

Begusarai News : 9 अगस्त को साम्राज्यवाद विरोधी दिवस और अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की स्मृति में सोमवार को संयुक्त किसान मोर्चा, केंद्रीय मजदूर संगठनों एवं खेतिहर मजदूर संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर बेगूसराय में विशाल प्रदर्शन किया गया. बिहार राज्य किसान सभा, सीआईटीयू और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए.

प्रदर्शन के दौरान सभी प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और नगर थाना ले गई. थाने में कुछ देर तक रखने के बाद सभी प्रदर्शनकारियों को छोड़ दिया गया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की.

किसान-मजदूर नेताओं ने संभाली प्रदर्शन की कमान

जुलूस का नेतृत्व बिहार राज्य किसान सभा के पूर्व राज्य अध्यक्ष सह बेगूसराय के पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शशिकांत राय, माकपा जिला सचिव रत्नेश झा, सीआईटीयू जिला अध्यक्ष आर.एस. राय, जिला सचिव सह मटिहानी से जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह, किसान काउंसिल के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, सचिव दयानिधि चौधरी और संयुक्त सचिव रामाशीष राय ने किया. इसके अलावा बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के सचिव रामभजन सिंह, संयुक्त सचिव सूर्य नारायण रजक, एसएफआई के राज्य सचिव देवदत्त कुमार वर्मा, डीवाईएफआई जिला सचिव अजय कुमार यादव, किसान नेता नेतराम यादव, अवध किशोर चौधरी, मोहम्मद अली, दुलीचंद यादव, जय गणेश चौरसिया, पशुपति राय, खेतिहर मजदूर नेता सुरेश पासवान, रामजी पासवान और विशेश्वर पासवान समेत अन्य नेताओं ने भी प्रदर्शन में भाग लिया.

Also Read : कांवर झील के संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर, जैव विविधता प्रबंधन समितियों की बैठक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >