Begusarai News : खगड़िया ने सहरसा को 55 रनों से किया पराजित

Begusarai News : बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला गया.

बेगूसराय. बिहार क्रिकेट संघ के द्वारा बेगूसराय के बरौनी फर्टिलाइजर के मैदान पर आयोजित बीसीए अंडर – 23 सेंट्रल जोन में आज का मुकाबला खगड़िया और सहरसा के बीच खेला गया.जिसमें खगड़िया के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए खगड़िया की टीम 48 ओवर में सभी विकेट खोकर 261 रन बनाया. खगड़िया की ओर से कुणाल ने 58 रन और हर्षित आनंद 38 तथा मो हसनैन अहमद 34 रन बनाए. गेंदबाजी करते हुए सहरसा की ओर से इरफान ने 3 विकेट और पुरस्कर तथा शाहिल राज ने 2-2 विकेट प्राप्त किया.

खगड़िया के मो हसनैन अहमद बने मैन ऑफ द प्लेयर

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सहरसा की टीम 45 ओवर में सभी विकेट खोकर 206 रन बनाए. सहरसा की ओर से सागर 42 रन तथा रौशन 29 रन बनाए वहीं पर गेंदबाजी करते हुए खगड़िया की ओर से अमन ,प्रिंस ,और सूरज ने 2-2 विकेट प्राप्त किए. मैन ऑफ द प्लेयर का पुरस्कार मो हसनैन अहमद को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार निरंजन कुमार सिंह बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश कृष्ण मोहन पप्पू ने संयुक्त रूप से प्रदान किया. इस मैच के मुख्य अंपायर के रूप में तैयब हुसैन और अमित रंजन थे. ऑनलाइन स्कोरर के रूप में रामकुमार और ऑफलाइन स्कोरर के रूप में विश्वजीत थे. 21 मार्च का मुकाबला समस्तीपुर और खगड़िया के बीच खेला जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >