बेगूसराय : डंडारी की शिक्षिका प्रभा कुमारी को राजकीय शिक्षक पुरस्कार के बाद मिला एक और सम्मान, विज्ञान कांग्रेस में सम्मानित

बेगूसराय के डंडारी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन की शिक्षिका एवं राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित श्रीमती प्रभा कुमारी को विज्ञान कांग्रेस के अवसर पर बी.पी.+2 विद्यालय परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार व अन्य अतिथियों द्वारा अंगवस्त्रम, मोमेंटो एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया, जिससे क्षेत्र के शिक्षकों व अभिभावकों में खुशी का माहौल है.

राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित सरस्वती विद्या निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरमाला, डंडारी की शिक्षिका श्रीमती प्रभा कुमारी को विज्ञान कांग्रेस के अवसर पर बी.पी.+2 विद्यालय परिसर में जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया. सम्मान स्वरूप राजकीय शिक्षक पुरस्कार 2026 प्राप्त श्रीमती प्रभा कुमारी को मधुबनी पेंटिंगयुक्त अंगवस्त्रम, मोमेंटो एवं पौधा भेंट किया.

उपस्थित गणमान्य अतिथि

इस अवसर पर जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उमानंद चौधरी, श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. सपना चौधरी, वरिष्ठ विज्ञान शिक्षक श्री राजेंद्र नारायण सिंह, बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य समन्वयक श्री हर्षवर्धन कुमार, बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला संयोजक प्रो. संजय कुमार, बी.पी.+2 विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कामिनी कुमारी, श्रीकृष्ण महिला महाविद्यालय के प्रो. प्रभु रंजन सिंह, आर.पी. मंडल, गणपति कुमार, प्रो. चुनचुन सिंह, प्रो. कुंदन कुमारी, विज्ञान शिक्षक पुरुषोत्तम कुमार, पंकज कुमार, अरुण हरि, अरुण कुमार, किसलय कुमार, अनुरागी चौरसिया, बी.के. झा, ऋषिकेश कुमार, माधुरी कुमारी सहित जिले के सभी प्रखंडों के विज्ञान शिक्षक, नोडल शिक्षक और अनुमंडल स्तरीय चयनित सभी बाल वैज्ञानिक छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी

एचएम प्रभा कुमारी के सम्मानित होने पर प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों, शिक्षक प्रेमियों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं में खुशी देखी जा रही है. सभी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है.

विज्ञान कांग्रेस का आयोजन

यह सम्मान समारोह बाल विज्ञान कांग्रेस के दौरान आयोजित किया गया, जहां विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों की सहभागिता रही.

भेंट स्वरूप प्रदान की गई वस्तुएं

कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका को पारंपरिक कला से सुसज्जित मधुबनी पेंटिंगयुक्त अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता हुआ पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >