जीविका की योजनाओं को गति देने का निर्देश, महिलाओं की आय बढ़ाने पर रहेगा जोर

Begusarai News : बेगूसराय में उप विकास आयुक्त ने जीविका की समीक्षा बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार और वित्तीय समावेशन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

Begusarai News : उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जीविका बेगूसराय के विभिन्न कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा बैठक उनके कार्यालयी सभाकक्ष में आयोजित की गई. बैठक में जीविका द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई. उप विकास आयुक्त ने सभी योजनाओं और गतिविधियों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कार्यों में तेजी लाने के साथ ही गुणवत्ता बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया.

जीविका की योजनाओं और उपलब्धियों की दी गई जानकारी

बैठक के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका अविनाश कुमार ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की प्रगति, सामुदायिक संस्थाओं की गतिविधियों, आजीविका संवर्धन, वित्तीय समावेशन, महिला उद्यमिता, कृषि, गैर-कृषि और पशुपालन आधारित आजीविका कार्यक्रमों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जीविका के माध्यम से जिले की बड़ी संख्या में महिलाएं स्वयं सहायता समूहों और सामुदायिक संस्थाओं से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में लगातार काम कर रही हैं.

महिलाओं को कृषि, पशुपालन और उद्यमिता से जोड़ने पर जोर

उप विकास आयुक्त आकाश चौधरी ने जीविका दीदियों के आर्थिक सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की आय में स्थायी वृद्धि के लिए उन्हें स्थानीय संसाधनों पर आधारित कृषि, गैर-कृषि और पशुपालन गतिविधियों से व्यापक स्तर पर जोड़ना जरूरी है. उन्होंने स्वरोजगार के अवसरों के विस्तार, उत्पादों के बेहतर विपणन, उद्यमिता विकास, कौशल उन्नयन और बाजार से जुड़ाव को मजबूत करने का निर्देश दिया. साथ ही विभिन्न विभागों और योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक महिलाओं को लाभ पहुंचाने पर बल दिया.

स्वयं सहायता समूहों के बैंक खातों को अभियान चलाकर जोड़ने का निर्देश

समीक्षा बैठक में वित्तीय समावेशन की गतिविधियों में अपेक्षित प्रगति लाने पर विशेष चर्चा हुई. उप विकास आयुक्त ने निर्देश दिया कि सभी स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने की प्रक्रिया को अभियान मोड में पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि प्रत्येक समूह के बैंक खाते का नियमित संचालन, बचत, आंतरिक ऋण, बैंक ऋण से जुड़ाव और अन्य वित्तीय सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित की जानी चाहिए. इसके लिए बैंकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर लंबित बैंक खातों के निष्पादन और क्रेडिट लिंकेज में तेजी लाने को कहा गया.

योजनाओं की नियमित निगरानी और मूल्यांकन पर जोर

बैठक में जीविका के विषयगत प्रबंधकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित उपलब्धियों, चुनौतियों और आगामी रणनीति की जानकारी दी. इस दौरान सामुदायिक संस्थाओं की मजबूती, आजीविका गतिविधियों के विस्तार, वित्तीय सेवाओं की पहुंच, उद्यमिता प्रोत्साहन और क्षमता निर्माण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. उप विकास आयुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ नियमित अनुश्रवण और मूल्यांकन व्यवस्था को मजबूत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जीविका से जुड़ी महिलाओं को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले और उनकी आय व आजीविका के अवसरों में लगातार वृद्धि हो, इसके लिए प्रत्येक प्रखंड में योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाए.

बैठक में जीविका के अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जीविका के विषयगत प्रबंधक राजीव कुमार वर्मा, प्रद्युम्न कुमार, अमरजीत कुमार, सुधीर कुमार, सुश्री रिया गुप्ता, सोनाली कुमारी, श्याम सुंदर भगत, उदय शंकर चंदन, बबलू कुमार, भवानी शंकर, संतोष कुमार सहित सभी प्रखंड परियोजना प्रबंधक वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे.

Also Read : अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी ने की समीक्षा बैठक, थानाध्यक्षों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >