Begusarai News: बलिया में संजय झा और उमेश कुशवाहा का जोरदार स्वागत, जेसीबी से बरसाए फूल

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बलिया में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया. जेसीबी से पुष्प वर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ नेताओं का अभिनंदन हुआ. इस अवसर पर संगठन की मजबूती और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया.

Begusarai News: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा एवं बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का बुधवार को बलिया में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया. दोनों नेता बेगूसराय से खगड़िया जाने के क्रम में बलिया नगर परिषद क्षेत्र पहुंचे थे. एनएच-31 पर निर्धारित स्थल पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने अपने शीर्ष नेताओं का अभिनंदन किया.

जेसीबी से पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज

जदयू नगर अध्यक्ष मो. शाहिद के नेतृत्व में नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने ढोल-ताशों के साथ दोनों नेताओं की अगवानी की. स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने जेसीबी मशीन से पुष्पवर्षा कर नेताओं के प्रति अपने उत्साह और समर्थन का इजहार किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संजय झा और उमेश कुशवाहा को अंगवस्त्र, भव्य माला और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया. नेताओं के पहुंचते ही पूरे इलाके में कुछ देर के लिए उत्सव जैसा माहौल बन गया.

जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network

वरिष्ठ पदाधिकारियों का भी हुआ अभिनंदन

इस अवसर पर जदयू के प्रदेश महासचिव नजम इकबाल और बलिया प्रखंड अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह भी मौजूद रहे. कार्यकर्ताओं ने इन दोनों नेताओं को भी माला और अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया. पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया.

स्वागत समारोह में प्रमुख कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अभिनंदन कार्यक्रम में जदयू युवा नगर अध्यक्ष मो. ताज आलम, मो. शमशाद, राम आदित्य चौधरी, मो. संजूर आलम, मनोज तांती, मनोज दास, मो. एहतेशाम और मो. साबिर सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान एनएच-31 के किनारे भारी उत्साह का माहौल देखा गया.

Also Read: बेगूसराय में NH 31 पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, मौत के बाद सड़क जाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कृष्ण कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >