बीहट के जयंत कुमार का भारत सरकार में ग्रुप-ए राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन

Begusarai News : बेगूसराय के जयंत कुमार का चयन भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में ग्रुप ए राजपत्रित अधिकारी के रूप में हुआ है. क्षेत्र में खुशी की लहर है.

Begusarai News : बीहट के जागीर टोला वार्ड संख्या-24 निवासी जयंत कुमार उर्फ ऋषु कुमार का भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन पेटेंट, डिजाइन एवं व्यापार चिन्ह महानियंत्रक कार्यालय, नई दिल्ली में पेटेंट एवं डिजाइन परीक्षक के पद पर चयन हुआ है. उन्हें ग्रुप-ए (लेवल-10) राजपत्रित अधिकारी के रूप में नियुक्ति मिली है. जयंत कुमार, बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के पूर्व जिला सचिव स्वर्गीय राम नंदन सिंह एवं श्याम नंदन सिंह कंपनी के नाती हैं. वहीं वे मटिहानी निवासी स्वर्गीय बेनी प्रसाद सिंह के पोते, भारतीय रेल सेवा के अधिकारी अशोक कुमार तथा कुमारी रश्मि के इकलौते पुत्र हैं.

वैज्ञानिक और तकनीकी मामलों की करेंगे जांच

जानकारी के अनुसार जयंत कुमार वैज्ञानिक एवं तकनीकी पृष्ठभूमि के विशेषज्ञ के रूप में कार्य करेंगे. उनकी जिम्मेदारी नए आविष्कारों और डिजाइनों की तकनीकी एवं कानूनी वैधता की जांच करना होगी. ग्रुप-ए (लेवल-10) राजपत्रित अधिकारी के रूप में चयनित होकर उन्होंने अपने ननिहाल बीहट और पैतृक गांव मटिहानी का नाम रोशन किया है.

चयन पर दी गई शुभकामनाएं

जयंत कुमार के चयन पर बेगूसराय जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, संरक्षक उपेंद्र प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, राजकुमार सिंह, सचिव सरोज कुमार, सुजीत कुमार, डॉ. अतुल आनंद, डॉ. श्वेता कुमारी सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

Also Read : दमन में ट्रॉली बैग से मिला नवादा की युवती का शव, आरोपी प्रेमी की तलाश जारी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bipin Kumar Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >