बेगूसराय. लोजपा (रा) बेगूसराय जिला कार्य समिति की जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान की अध्यक्षता में बैठक चित्रगुप्त सामुदायिक भवन पोखरिया में संपन्न हुई. बैठक के मुख्य अतिथि बेगूसराय जिला प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह ने जिला कार्य समिति की बैठक में पदाधिकारी एवं अध्यक्षों को संशोधित बूथ कमेटी सातों विधानसभा का जमा करने के निर्देश दिये. बीते विधानसभा चुनाव में पार्टी चार सीट लड़ी, आगामी बिहार विधानसभा में भी तीन से चार सीट पार्टी चुनाव लड़ेगी. जिसमें मटिहानी ,साहेबपुर कमाल,चेरिया बरियारपुर ,बखरी विधानसभा शामिल है.
जिले की सभी सात सीटों को जीतने का किया दावा
सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि जिले के सातों विधानसभा सीट एनडीए जीतेगी. केंद्रीय एवं बिहार डबल इंजन की सरकार से बिहार विकसित ओर बेगूसराय जिले में काफी विकास हुआ है. राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्युमेंट को ध्यान में रखते हुए इस बजट में स्पष्ट रूप से दिखाई देती है. बिहार सरकार ने बुनियादी ढांचे शिक्षा स्वास्थ्य कृषि और रोजगार सृजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. जिससे हर वर्ग को लाभ मिलेगा. प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान ने कहा कि एनडीए के साथ हम सबों को मजबूत से रहना है, और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनना है. प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राम विनोद पासवान ने कहा कि बिहार में एनडीए काफी मजबूत है. बिहार चुनाव अभियान प्रमुख सुरेंद्र विवेक ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा 225 सीट जीतकर एनडीए की सरकार बनेगी. पंचायती राज के प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी ने कहा कि बिहार सरकार विकसित बिहार बनाने के लिए संकल्पित है. प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार, वरिष्ठ नेता सुदर्शन सिंह ,जिला उपाध्यक्ष गोविंद पासवान, अनिल कुमार, विदेशी पासवान, न्यूटन कुमार, प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष अजय कुमार, संजीत कुमार, राजीव कुमार सिंह, बहौर पासवान समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
