Begusarai News : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र में लोगों ने उत्साह और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया. प्रखंड मुख्यालय, थाना, स्वास्थ्य केंद्र, विद्यालयों, पंचायत भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और विभिन्न सार्वजनिक व गैर-सरकारी संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए.
प्रखंड मुख्यालय पर प्रमुख ने किया ध्वजारोहण
प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ रागिनी कुमारी, सीओ नेहा कुमारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख जलस देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी दी और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया.
विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों ने फहराया तिरंगा
परियोजना एसबीडी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, दशरथपुर में प्रधानाध्यापक अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया. मध्य विद्यालय छबिलापुर में प्रधानाध्यापक सह प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. उत्क्रमित मध्य विद्यालय अनुसूचित गोविंदपुर में प्रधानाध्यापक अंगद कुमार पंडित, मध्य विद्यालय दशरथपुर में प्रधानाध्यापक अभय कुमार चौधरी और उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू तेमूंहा में प्रधानाध्यापक डॉ. सुरेंद्र कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया. मध्य विद्यालय पूर्वी में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार झा और राजकीयकृत मध्य विद्यालय नवटोल में प्रधानाध्यापिका बेबी कुमारी ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया.
अस्पताल और थाना परिसर में हुआ ध्वजारोहण
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मंसूरचक में स्वास्थ्य प्रबंधक की उपस्थिति में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं, मंसूरचक थाना परिसर में थानाध्यक्ष गोविंद कुमार पांडेय ने तिरंगा फहराया.
राजनीतिक दलों और पत्रकार संगठन के कार्यालयों में भी लहराया तिरंगा
भाजपा मंडल कार्यालय, फाटक चौक मंसूरचक में सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार राय मुन्ना की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया. कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अमीनुद्दीन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन कार्यालय स्थित बालेश्वर-रामापति-सुमित्रा स्मृति भवन में वरिष्ठ पत्रकार रामचंद्र झा ने तिरंगा फहराया.
Also Read : बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत
पंचायत भवनों में मुखियाओं ने किया ध्वजारोहण
गोविंदपुर-दो पंचायत में मुखिया सह भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष राममूर्ति चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. समसा-एक पंचायत में मुखिया डॉ. दिनेश कुमार राय, समसा-दो पंचायत में मुखिया मोहम्मद इजहार अंसारी और गणपतौल पंचायत में मुखिया हीरा देवी ने ध्वजारोहण किया. मंसूरचक पंचायत में पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि अरमान कुरैशी की उपस्थिति में मुखिया यासमीन खातून ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. वहीं, साठा पंचायत में मुखिया नासरीन खातून ने तिरंगे को सलामी दी.
पूर्व मंडल अध्यक्ष के आवास और निजी संस्थानों में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
समसा स्थित भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दत्त झा के आवास पर भी ध्वजारोहण किया गया. वहीं, बजाज ऑटो एजेंसी, समसा में प्रोपराइटर पंकज कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इसके अलावा प्रखंड क्षेत्र के अन्य सरकारी, गैर-सरकारी और सार्वजनिक संस्थानों तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यालयों में भी हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया. पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला.
Also Read : बेगूसराय में NH-31 पर दर्दनाक हादसा, चारा लाने निकले 55 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला; मौके पर मौत
