अंडर-19 क्रिकेट लीग में बेगूसराय ग्रामीण और साहेबपुरकमाल की टीमें जीतीं

जिले के दो अलग-अलग खेल मैदानों पर अंडर-19 क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गये, जिसमें पांचवें दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुरकमाल की टीमें विजयी रहीं.

बेगूसराय. जिले के दो अलग-अलग खेल मैदानों पर अंडर-19 क्रिकेट के दो मुकाबले खेले गये, जिसमें पांचवें दिन बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब और साहेबपुरकमाल की टीमें विजयी रहीं. गांधी स्टेडियम में साहेबपुरकमाल और श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब के बीच मुकाबला खेला गया. इसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब ने 19वें ओवर में मात्र 103 रन बनाकर सिमट गयी. श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से प्रियांशु ने 18 और दर्श ने 17 रनों का योगदान दिया. वहींं साहेबपुरकमाल की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूरज रेहान और वंश ने 3-3 विकेट प्राप्त किया. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साहेबपुरकमाल की टीम ने लक्ष्य को 9वें ओवर में चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया. इसमें साहेबपुरकमाल क्रिकेट क्लब की ओर से आफताब ने 54 रन और हिमांशु ने 18 रनों का योगदान दिया. वहीं श्रीकृष्ण सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से अनिकेत ने तीन विकेट प्राप्त किये.

बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बरौनी को 165 रनों से हराया

दूसरा मैच आरकेसी मैदान में बेगूसराय ग्रामीण क्रिकेट क्लब ने बरौनी क्रिकेट क्लब को 165 रन से हराया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय ग्रामीण की टीम ने निर्धारित 35 ओवर के मुकाबले में 34.3 ओवर में 305 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें बेगूसराय ग्रामीण की ओर से सर्वाधिक रन युवराज ने 110 और ऋषिकेश ने 64 रन का योगदान दिया. वहीं बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से हिमांशु ने चार और आयुष ने तीन विकेट प्राप्त किये. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बरौनी क्रिकेट क्लब की टीम 28.2 ओवर में 141 रन बनाकर सिमट गयी. बरौनी क्रिकेट क्लब की ओर से सत्यम ने 55 और रितेश ने 23 रनों का योगदान दिया. वहीं बेगूसराय ग्रामीण की ओर से सर्वाधिक विकेट निपुण ने चार और युवराज ने दो विकेट प्राप्त किये. शानदार खेल के प्रदर्शन करने वाले युवराज को बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने में ऑफ द मैच प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >